स्वास्थ्य

धनिया का पानी सेवन करने से मिलेंगे आपको कई गजब के फायदे, जानिए तैयार करने की विधि और लाभ

मौजूदा समय में हर इंसान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है। लोग भोजन में ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के मामले में भी बहुत ही महत्वपूर्ण हो। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से धनिया का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। धनिया हर घर के किचन में आसानी से उपलब्ध होता है। धनिया का प्रयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है परंतु स्वास्थ्य के लिहाज से भी धनिया बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

अगर धनिया का इस्तेमाल किया जाए तो इससे शरीर के लिए विटामिन ए, विटामिन सी सहित कई आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। धनिया के पानी में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्‍नीजियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह सभी तत्व हमारे शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि आयुष मंत्रालय ने भी हाल ही में कोविड-19 दिशा निर्देश में स्वास्थ्य लाभ के रूप में इस को भोजन में शामिल करने का निर्देश जारी किया था।

जानिए धनिया का पानी तैयार करने की विधि

धनिया का पानी बनाने की विधि बेहद सरल है। धनिया का पानी बनाने के लिए आपको एक बर्तन में एक गिलास पानी लेना होगा और इसको आप गैस पर अच्छी तरह से उबाल लीजिए। जब यह पानी उबलने लगे तो आप इसमें एक चम्मच धनिया का बीज डाल दीजिए। इसके बाद आप इसको तब तक उबालें, जब तक पानी आधा ना हो जाए। पानी आधा होने के बाद आप इसको छानकर गरमा-गरम चाय की तरह इसका सेवन कर सकते हैं।

जानिए धनिया पानी पीने के 12 फायदे

  • अगर किसी व्यक्ति को पाचन से संबंधित समस्या है तो ऐसी स्थिति में उसको धनिया का पानी पीना चाहिए। इससे डाइजेशन की समस्या दूर होती है।
  • अगर धनिया का पानी पिया जाए तो इससे पेट में गैस, जलन आदि की समस्या को शांत किया जा सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति का वजन काफी अधिक है तो ऐसी स्थिति में धनिया का पानी उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। जी हां, धनिया का पानी वजन कम करने में भी मदद करता है।
  • धनिया का पानी शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है।
  • ब्लड शुगर लेवल को कम करने में धनिया का पानी फायदेमंद साबित होता है।
  • धनिया का पानी थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करने में बेहद कारगर माना गया है।
  • अगर शरीर में पानी की कमी है तो ऐसे में धनिया के पानी का सेवन कीजिए। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है।
  • धनिया का पानी सेवन किया जाए तो इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
  • धनिया पानी की सहायता से किडनी को डिटॉक्स किया जा सकता है।
  • अगर किसी को गठिया के दर्द की समस्या है तो ऐसी स्थिति में धनिया का पानी फायदेमंद माना गया है।
  • अगर किसी के चेहरे में सूजन की शिकायत की समस्या रहती है तो ऐसे में धनिया का पानी फायदेमंद माना गया है। इससे आपकी यह समस्या दूर होगी।
  • अगर आप गर्मियों के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद होता है धनिया

आपकी आंखों के लिए भी धनिया बहुत ही फायदेमंद माना गया है। आप थोड़े से धनिया के बीज लेकर अच्छी तरह से कूट कर पानी में उबाल लीजिए और इसको ठंडा करके मोटे कपड़े से छान लीजिए। इसके बाद आप इसकी दो बूंदे आंखों में डालें। ऐसा करने से आंखों में जलन, दर्द और पानी गिरना जैसी समस्या दूर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button