धार्मिक

राशिफल 2 सितंबर: मां लक्ष्मी के शुभ संकेत से ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल, बढ़ेगा मान-सम्मान

आज हम आपको शुक्रवार 2 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भाई बहनों का प्यार मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसे घर की खुशियों में इजाफा होगा। पिताजी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किराना, स्टेशनरी आदि से जुड़ा हुआ काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आप अपने सामने आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी मेहनत का निश्चित रूप से फल प्राप्त होगा इसलिए आप मेहनत करते रहें। फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर आएगा। नन्हे मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कारोबार में बरकत होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी पुराने निवेश का उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। पदोन्नति या वेतन वृद्धि आपको मिलने की संभावना है, बस आपको लगातार मेहनत करना चाहिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक घर में कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार के सभी लोगों के चेहरे खिल उठेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत से किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोच विचार करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके समाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मनोबल मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। अगर आप व्यवसाय से संबंधित यात्रा करते हैं, तो उससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। ऑफिस का वातावरण सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको कठिन मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। कुछ जरूरतमंद लोग आपसे मदद मांगने के लिए आ सकते हैं, इनकी आप मदद जरूर करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने सोचे हुए कामों को सफलतापूर्वक करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आप कोई बड़ा काम करने का सोच विचार करेंगे, जिसमें दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी मुलाकात खास लोगों से होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। साझेदारी में अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी पेंडिंग कार्य पूरे करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम करेंगे, जिसका भविष्य में आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान के विवाह संबंधित किसी फैसले पर मुहर लगा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप कर सकते हैं। इसका आगे चलकर लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button