धार्मिक

राशिफल 3 सितंबर: शनि कृपा से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में किए गए प्रयास होंगे सफल

आज हम आपको शनिवार 3 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप एक साथ कई काम करने की कोशिश करेंगे, जिसकी वजह से आप काफी परेशान हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लें वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आपको भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। शरीर में थोड़ी थकान महसूस होगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। शाम के समय अचानक परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता खत्म होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक बिजनेस में विस्तार के लिए माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बने हुए हैं। कमाई के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का हर मामले में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन ठीक नजर आ रहा है, आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले की तुलना में काफी ठीक रहेगा। पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आप अपने सभी अधूरे सपने पूरे करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आपके जीवन में कठिनाइयां लेकर आया है। कड़ी मेहनत के बावजूद भी काम अधूरे रह जाएंगे, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। भविष्य में किसी को नुकसान ना पहुंचाने का फैसला ले सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा ले सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। बिजनेस में आ रही बाधाएं किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। कानूनी मामलों के लिए दिन ठीक नहीं लग रहा है। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए आप बाहर के खानपान से परहेज करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी किस्मत के सितारे मजबूत नजर आ रहे हैं। नौकरी में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी बड़े काम की शुरुआत करने का सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने सभी कार्य ध्यान पूर्वक करने होंगे अन्यथा लापरवाही से काम बिगड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button