मनोरंजन

34 करोड़ के घर में रहते हुए विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला, जानिये वजह

किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय गायकों में शुमार रहे हैं। किशोर कुमार ना सिर्फ एक महान गायक थे बल्कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनकी गायकी को दुनिया ने झुककर सलाम किया ही है। वहीं वह अभिनय भी करते थे। किशोर कुमार ने एक गायक के अलावा एक अभिनेता और फिल्मकार के रूप में भी पहचान बनाई। इतना ही नहीं बल्कि वह गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके थे। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं परंतु अपने गाने से वह अपनी मौजूदगी का एहसास कराते हैं।

आज भी किशोर कुमार के गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। किशोर कुमार आज भी लोगो के दिलों में जिंदा हैं। किशोर कुमार के फैंस की आज भी दुनिया में संख्या लाखों-करोड़ों में है और इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। जी हां, यह खबर सामने आई है कि विराट कोहली ने किशोर कुमार का बंगला किराए पर लिया है। तो चलिए इसके पीछे की वजह क्या है, आपको बताते हैं।

विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। यहां पर विराट कोहली बहुत ही जल्द नया हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले के परिसर का एक बड़ा हिस्सा लीज पर लिया है।

इस जगह को जल्दी एक हाईग्रेड रेस्टोरेंट का रूप दे दिया जाएगा। खबरों के अनुसार, विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट का काम आधे से ज्यादा पूरा हो गया है। विराट कोहली ने इस बंगले में काफी ज्यादा फेरबदल करवाएं हैं, जिससे इस बात की उम्मीद है कि कोहली का यह रेस्टोरेंट काफी बड़ा और आलीशान होने वाला है।

दिल्ली में भी है विराट कोहली के रेस्टोरेंट

आपको बता दें कि विराट कोहली क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। विराट कोहली का यह पहला रेस्टोरेंट नहीं है बल्कि इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली के पुरम में नुएवा रेस्टोरेंट को शुरू किया था। इसमें ठेठ पंजाबी खाना मिलता है। इसके साथ ही साउथ अमेरिकन और अन्य कॉन्टिनेंटल डिशेज के लिए यह मशहूर है। इसके अलावा उनकी खुद की भी कई कंपनियां हैं, जिनमें से एक One8commune है।

अपनी पत्नी और बेटी के साथ 34 करोड़ के घर में रहते हैं विराट कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली के पास मुंबई के वर्ली स्थित एक अपार्टमेंट भी है, जिसमें वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। साल 2016 में इस घर को कपल ने खरीदा था। यह आलीशान घर ओमकार 1973 अपार्टमेंट की 35वीं मंजिल पर है, जो 7171 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस घर की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए बताई जाती है।

बताते चलें कि विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी और शादी के 3 साल बाद उन्होंने अपने जीवन में एक नन्ही परी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

Related Articles

Back to top button