धार्मिक

राशिफल 4 सितंबर: आज इन 3 राशियों की इच्छाएं होंगे पूरी, लेकिन बस ये चीज कर सकती है परेशान

आज हम आपको रविवार 4 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। शारीरिक और मानसिक परिश्रम के लिए तैयार रहना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में ध्यान से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आपके स्वभाव में तेजी आएगी। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। चारों तरफ का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर करने होंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको काफी सतर्क रहना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय नरम-गरम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आ परेशान हो सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस द्वारा वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा, जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपके अटके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह या फिर जन्मदिन पार्टी में जा सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी चिंतित कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की संभावना है। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे इसलिए गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में विशेष रूप से सफलता मिलने की उम्मीद बनी हुई है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी भागदौड़ और मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है इसलिए सावधान रहना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कोई यात्रा आपको अच्छा लाभ देगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक कोई पुरानी योजना सफल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। बिजनेस करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। आपको अपने मन को शांत रखकर ही कोई निर्णय लेना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। भागदौड़ के कारण थकावट महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अचानक कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपका पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में बनाई गई नई योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कोई मित्र आपसे मुलाकात करने के लिए आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। आप अपने किसी जरूरी काम को मन मुताबिक पूरा कर लेंगे, जिससे आपको फायदा भी अच्छा प्राप्त होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विदेश में जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक सम्मान मिलेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करके परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button