मनोरंजन

आप को दिवार पर टंगी यह अभिनेत्री तो याद है न? सिर्फ 47 साल की उम्र में ही छोड़ दी दुनिया

70-80 के दशक में बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने बड़े पर्दे पर कदम रखा था, जिनमें से कई अभिनेत्रियां सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहीं। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम प्रिया तेंदुलकर का भी था। प्रिया तेंदुलकर ने फिल्मों के अलावा कई टीवी धारावाहिकों में काम किया और अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने में सफल रहीं।

प्रिया तेंदुलकर का जन्म 19 अक्टूबर 1954 को हुआ था। प्रिया तेंदुलकर के पिता का नाम विजय तेंदुलकर था, जो एक मशहूर नाटककार थे। उनकी दो बहनें और एक भाई था। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर का बचपन से ही एक्टिव का बहुत शौक रहा था। यही वजह थी कि उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

“हम पांच” शो मिली पॉपुलैरिटी

जो लोग 90 के दशक के हैं, उनको अपने समय के कॉमिक शोज अच्छे से याद ही होंगे। उनमें से एक “हम पांच” भी रहा है। इस शो में नजर आए सभी किरदारों ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। परंतु आपको यह याद होगा कि दीवार पर एक अभिनेत्री की तस्वीर टंगी नजर आती थी? एक्ट्रेस प्रिया तेंदुलकर का सीरियल में नाम रजनी था।

70-80 के दशक में बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर, श्याम बेनेगल की फिल्म “अंकुर” में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में काम किया और सिल्वर स्क्रीन की दुनिया का हिस्सा बन गईं। लेकिन उन्हें 10 साल तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें 1995 में “हम पांच” से लोकप्रियता हासिल हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मीम


आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल हो रहा है। इसमें उन सितारों के बारे में बताया जा रहा है जो इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन सिर्फ एक तस्वीर में ही रह कर इन्होंने किरदारों से खूब बात की। दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन्हीं में से एक एकता कपूर के कॉमिक शो “हम पांच” की प्रिया तेंदुलकर उर्फ़ रजनी रहीं। प्रिया तेंदुलकर भी इस तरह का एक रोल निभाते नजर आई थीं।

“हम पांच” में यह दीवार पर एक तस्वीर में दिखी थीं। नीली साड़ी, बड़ी सी लाल बिंदी लगाए, गोल्डन फ्रेम में प्रिया तेंदुलकर, रजनी बनी हुई नजर आई थीं। अशोक सर्राफ उर्फ आनंद माथुर इनसे अक्सर बात करते हुए दिखते थे।

छोटी सी उम्र में थिएटर की दुनिया में रखा था कदम

प्रिया तेंदुलकर ने छोटी सी उम्र में ही थिएटर की दुनिया में कदम रखा था और कल्पना लाजिमी के स्टेज प्ले हयावदन (1969) में डॉल की भूमिका निभाते दिखी थीं। उसके बाद करीब 5 साल तक यह इस फील्ड से दूर रहीं। प्रिया ने होटल में सर्विस रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की। इसके बाद वह एक एयर होस्टेज रहीं।

इसके बाद प्रिया पार्ट टाइम मॉडल का काम करती थीं और वह एक न्यूज़ रीडर भी हुआ करती थीं। लेकिन उन्हें कहीं भी सफलता प्राप्त नहीं हुई। आखिर में एक्टिंग की दुनिया का ही यह जाना माना चेहरा बनीं। आज भी प्रिया तेंदुलकर को उनके “हम पांच” के “रजनी” किरदार से ही लोग जानते हैं।

आपको बता दें कि प्रिया तेंदुलकर का निधन साल 2002 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 47 साल की थी। हालांकि अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर से भी जूझ रही थीं।

Related Articles

Back to top button