धार्मिक

तीन ग्रहों के संयोग से बना त्रिग्रही योग, जानिए सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के लगातार होने वाले बदलाव के कारण शुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। शुभ योग का व्यक्ति को कैसा फल मिलेगा? यह ग्रहों की स्थिति पर निर्भर होता है। आपको बता दें कि आज चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ संयोग बन रहा है। यह तीन ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इस गजब संयोग का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर संयम बनाए रखना होगा। आप अपनी सोच बदलें और नई रणनीति के साथ परेशानियों का हल निकालने की कोशिश कीजिए। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप कोई भी निवेश से संबंधित कामों में हाथ ना डालें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार रहने वाला है। कारोबार में भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। घरेलू कामकाज आप समय पर पूरे करेंगे। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगीं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को साझेदारी के बिजनेस में अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। जरूरी कामकाज में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आपकी सेहत पहले से अच्छी होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अचानक महत्वपूर्ण समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आप कोर्ट कचहरी के कामों में जीत हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। कारोबार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि वाले लोगों को अपनी किसी भी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक खर्चो में बढ़ोतरी होने की वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों समय अच्छा रहेगा। आपको सभी क्षेत्रों में अच्छी प्रगति मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन मुताबिक सभी कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में थोड़ा गिरावट आ सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको आर्थिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ रिश्तो में विश्वास बना रहेगा। आप जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। कार्य क्षेत्र की परेशानियां बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आपको घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आप कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। प्रेम संबंधित मामलों में तनाव पूर्ण स्तिथि बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मौके प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरु करते हैं तो उसका भविष्य में अच्छा नतीजा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपके किसी काम में देरी होने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों की मेहनत सफल हो सकती है। आप अपने माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन की परेशानियां कुछ कम होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने करियर में सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को निवेश संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button