बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में मनाया अपने पिता शक्ति कपूर का जन्मदिन, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

शक्ति कपूर बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता हैं, उन्होंने कई फिल्मों में हास्य और खलनायक की भूमिका को निभाया है। शक्ति कपूर अपने करियर में अब तक ढेर सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। शक्ति कपूर 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने शक्ति कपूर को बधाइयां दी हैं।

वहीं अभिनेता शक्ति कपूर के जन्मदिन पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपने पापा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा। श्रद्धा कपूर के द्वारा शेयर किया गया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पापा शक्ति कपूर के जन्मदिन पर श्रद्धा कपूर ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से दो खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। अगर आप पहली तस्वीर पर नजर डालेंगे, तो उसमें श्रद्धा कपूर अपने पापा शक्ति कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं, उनके साथ उनके भाई सिद्धांत कपूर भी तस्वीर में दिख रहे हैं। तस्वीर में शक्ति कपूर एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि सिद्धांत और श्रद्धा कपूर खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

वहीं आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें शक्ति कपूर अकेले नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर के सामने एक केक भी रखा हुआ नजर आ रहा है। यह कोई सिंपल केक नहीं है। इस केक को देखकर साफ पता चलता है कि यह आर्डर पर खासतौर पर डिजाइन किया गया है। दरअसल, इस केक को क्लासिक फिल्म “अंदाज अपना अपना” के शक्ति कपूर के पॉप्युलर करैक्टर क्राईम मास्टर गोगो से इंस्पायरड है। केक पर क्राईम मास्टर गोगो की कुछ पॉप्युलर सपोर्टिंग कैरेक्टर भी नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने लिखी ये बात

श्रद्धा कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही एक बेहद खास कैप्शन लिखा है। श्रद्धा कपूर ने लिखा है “मेरे बर्थडे बापू!!! आई लव यू, उम्मीद करती हूं कि आपने मुझे जितना गौरवान्वित किया है, मैं उसका आधा भी आपको कर सकूं।”

श्रद्धा कपूर ने शेयर की थी गणेश स्थापना की फोटोस

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने घर से गणपति स्थापना की कुछ तस्वीरों को साझा किया था।

श्रद्धा कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह एक में पारंपरिक साड़ी पहने हुए हाथों में गणपति की मूर्ति पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा कि वह गणेश चतुर्थी मनाने के लिए कितनी उत्साहित हैं और यह साल उनके पसंदीदा 10 दिन हैं।

श्रद्धा कपूर के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुईं। वहीं अगर हम श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में निर्देशक लव रंजन की अन टाइटल फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button