धार्मिक

राशिफल 6 सितंबर: हनुमान जी की कृपा से इन 7 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको मंगलवार 6 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। कामकाज में चल रही बाधाएं खत्म होंगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति करेंगे। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, आप मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीती के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज काम के सिलसिले में आपको कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके चलते शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। खुदरा व्यापार में मुनाफा हाथ लग सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी जरूरी काम को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। आपके जीवन की कुछ बड़ी समस्याओं का हल निकल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। ससुराल से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप किसी की बातों में आकर कोई भी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, आपको फायदा मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा करेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से आपका मन हर्षित होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपके अधूरे काम तेजी से बनेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। पुराने निवेश के चलते आमदनी में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पूरे दिन आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर सकते हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में आपको बेहतरीन फल प्राप्त होगा, जिससे आप बहुत खुश होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आप खेलकूद में अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपके खर्चे बढ़ेंगे। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए क्योंकि हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आपको मनचाही सफलता पाने के लिए जीवन में कड़ी मेहनत करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्ग और बच्चों की सेहत की चिंता खत्म होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने जरूरी कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बेरोजगारी दूर करने की इच्छा पूर्ण होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मकान खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं। आप अपने हर काम को मन मुताबिक पूरा करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन की स्थिति माध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

Related Articles

Back to top button