धार्मिक

Rashifal 19 May 2021: आज गणेशजी की कृपा से 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 19 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि वाले लोगों को कई वित्तीय फायदे हो सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। व्यापार अच्छा चलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार के सिलसिले में मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। आप भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। कामकाज में उचित परिणाम हासिल होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आप किसी भी लड़ाई झगड़े में ना पड़े। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यदि आप लोगों के बीच कोई गलतफहमी चल रही है तो उसको शांतिपूर्ण सुलझाएं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा ,आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। गुप्त समस्याएं आपको काफी परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन प्राप्ति के मार्ग में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। आप अनजान लोगों की बातों में ना आएं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित फल मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। खास लोगों से एक कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आपका पैसा वापस मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर हाथ लग सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। धन वृद्धि होने के योग हैं।

Related Articles

Back to top button