अजब ग़जबविशेष

घर की मरम्मत के दौरान खुल गई पति-पत्नी की किस्मत, रसोई के नीचे मिला 2 करोड़ रुपए का खजाना

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं घर सभी के लिए जरूरी होता है परंतु किसी के पास घर होता है, तो किसी के पास नहीं होता है। अक्सर होता है कि लोग अपने पुराने घर की मरम्मत करवाते रहते हैं। लेकिन आपको कैसा लगेगा, अगर आप अपने घर के मरम्मत का काम करवा रहे हैं और तभी आपको घर में छिपा हुआ खजाना मिल जाए। अक्सर खुदाई में गड़े खजाने की कहानियां तो हर किसी ने बचपन में खूब सुनी होंगी लेकिन बहुत कम ऐसे लोग होंगे जिन्हें कभी गड़े खजाने का दीदार करने का मौका मिला होगा।

घर में गड़ा हुआ खजाना मिलना, सिर्फ कहानियों और फिल्मों में ही होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा हकीकत में भी हो सकता है। जी हां, एक कपल वाकई किस्मत वाला है, जिन्हें बिना किसी मशक्कत के घर में ही गड़ा खजाना मिल गया, जिससे उनकी किस्मत ही बदल गई। दरअसल, ब्रिटेन के एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो अपने घर की मरम्मत करवा रहा था और इसी दौरान उसको छिपा हुआ सोने के सिक्कों का एक खजाना मिला।

घर की मरम्मत के दौरान खुल गई किस्मत

आपको बता दें कि पति-पत्नी सालों से एक ही घर में रह रहे थे। लेकिन इस कपल को इसका अंदाजा बिल्कुल भी नहीं था कि वहां पर गड़ा हुआ खजाना भी हो सकता है। उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी कि रातों-रात उनकी किस्मत बदल जाएगी। दरअसल, कपल अपने घर की मरम्मत का काम करवा रहा था। उसी दौरान जब बारी रसोई की मरम्मत की आई तो उनकी हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा था।

रसोई घर के फर्श को तोड़ने के बाद कुछ इंच की खुदाई करते ही एक बर्तननुमा चीज मिली, जिसे खोलते ही वह हैरान हो गए। रसोई घर के फर्श के नीचे से सोने के सिक्कों से भरा हुआ खजाना मिला, जिसकी संख्या 264 सोने के सिक्के बताई गई।

घर की मरम्मत में मिले 2 करोड़ से ज्यादा के सोने के सिक्के

यूके स्थित द टाइम्स के मुताबिक, उन्हें रसोई के फर्श के नीचे 264 सोने के सिक्कों का एक खजाना मिला है। नॉर्थ यॉर्कशायर दंपत्ति जल्द ही इन प्राचीन सिक्कों को 2,50,000 पाउंड यानी भारतीय मुद्रा में देखें तो 2.3 करोड़ रुपए में बेचेंगे। संग्रह को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा, जिसे स्पिंक एंड सन द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। आउटलेट ने आगे कहा- पति-पत्नी 10 साल से एक ही घर में रह रहे हैं। सोने के सिक्कों का भंडार 400 साल से ज्यादा पुराना है और 2019 में खोजा गया था।

द टाइम्स ने स्पिंक एंड सन के ग्रेगरी एडमंड के हवाले से कहा- “यह देखना रोमांचक है कि सार्वजनिक बाज़ार में उनकी कीमत क्या है।” आपको बता दें कि अविश्वसनीय खोज तब हुई जब दंपति ने एलेरबी गांव में अपनी 18वीं शताब्दी की अलग संपत्ति के फर्श को ठीक करवाना शुरू किया था, सिक्के एक मेटल के डब्बे के अंदर मिले थे, जो कंक्रीट के नीचे सिर्फ 6 इंच दबे हुए थे। द टाइम्स ने आगे कहा कि “दंपति ने जब उन्होंने किचन में काम शुरु करवाया, तो उन्हें एक कप में सिक्कों का ढेर मिला, जो कोक के डिब्बे के आकार के बराबर था।”

द टाइम्स ने कहा “जब दंपति ने गुप्त कोष का निरीक्षण किया, तो उन्हें 1610 से 1727 तक के सोने के सिक्के मिले, जो जेम्स और चार्ल्स के शासनकाल के दौरान थे। इन सिक्कों को हल के एक धन और प्रभावशाली व्यापारी परिवार की संपत्ति माना जाता है।”

मध्य प्रदेश में भी मिले थे सोने के सिक्के

बताते चलें कि पिछले महीने ही मध्य प्रदेश के धार जिले में भी एक ऐसा ही सोने के सिक्कों का खजाना मिला था। जब एक पुराने घर को तोड़ा जा रहा था, तो मजदूरों को वहां से 86 सोने के सिक्के मिले थे, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई थी।

Related Articles

Back to top button