समाचार

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला निकला नाबालिग, चढ़ा पुलिस के हत्थे

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर एक शख्स ने भद्दा कमेंट किया था और धोनी की पांच साल की बेटी का रेप करने की बात कही थी। इस भद्दे कमेंट को लेकर केस दर्ज किया गया था और अब पुलिस ने उस शख्स के गिरफ्तार कर लिया है, जिसने ये कमेंट किया था। पुलिस ने धोनी के परिवार की सहमति लेते हुए रातू थाने में मामला दर्ज किया था और अपनी जांच शुरू की थी।

रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने जांच में पाया की गुजरात के आईपी एड्रेस से ये कमेंट किया गया था। जिसके बाद रांची पुलिस ने गुजरात पुलिस से मदद ली गई थी और अब गुजरात पुलिस ने कमेंट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही इसे रांची पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

12 वीं कक्षा में करता है पढ़ाई

आरोपी गुजरात के कच्छ का रहने वला है और नाबालिग बताया जा रहा है। गुजरात पुलिस के अनुसार इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद जब इससे पूछताछ की तो पाया गया कि ये नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी को गुजरात पुलिस जल्द ही रांची पुलिस को सौंप देगी। जिसके बाद रांची पुलिस अपनी कार्रवाही शुरू करेगी।

बढ़ाई गई धोनी के घर की सुरक्षा

धोनी की बेटी जीवा को मिली इस धमकी के बाद रांची पुलिस ने धोनी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि धोनी अपने परिवार के साथ रांची में रहते हैं। इस समय धोनी आईपीएल (IPL) खेलने के लिए दुबई गए हैं और धोनी की पत्नी व बेटी रांची में ही हैं।

इस वजह से किया ये कमेंट

इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली थी। इस हार से दुखी होकर आरोपी ने ये कमेंट किया था। इस आरोपी ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर ये अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी की काफी निंदा की गई थी और इस मामले में केस दर्ज करवाया था। वहीं अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button