बॉलीवुड

संजय दत्त के जीवन से जुड़ें ‘नशे’ से लेकर ‘माधुरी से शादी’ तक के किस्सों से आप भी होंगे अनजान, यहां जरुर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक संजय दत्त के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसे निकालने के बाद जब उनका दोबारा टेस्ट किया गया तो उनमें स्टेज 4 का कैंसर डिटेक्ट के बारे में पता चला। 29 जुलाई साल 1959 को अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के घर जन्में संजय दत्त ने अपने जीवन में कई बड़ी मुश्किलों का सामना किया है। जिसके बाद जाकर ही वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के खलनायक बने। उन्होंने अपनी पहली फिल्म खलनायक से दुनिया भर में खूब नाम कमाया। जिसके बाद फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान कायम की। लेकिन आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड खलनायक के जीवन में नशे से लेकर माधुरी के साथ शादी तक की खबरों के बारे में खास।

नशे की लत से छुटकारा

साल 1981 में जब संजय दत्त की फिल्म रॉकी रिलीज होने वाली थी तो उस वक्त वह बुरी तरह से ड्रग्स की लत में पड़ चुके थे। इतना ही नहीं एक दिन ड्रग्स लेने के बाद संजय दो दिन तक उठे ही नहीं थे। इसके बाद उनके घर वालों ने संजय को दो साल के लिए अमेरिका के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेज दिया था, जिसके बाद जाकर संजय दत्त ने नशे जैसी बुरी आदत से छुटकारा पाया था।

रेखा संग जोड़ा गया संजय का नाम

फिल्म इंडस्ट्री में काम के दौरान संजय दत्त का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे एक वक्त ऐसा भी आया जब संजय दत्त का नाम बी टाउन की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा के साथ जोड़ा गया। खबरें तो यह चर्चा में रहीं की संजय और रेखा जल्द शादी कर लेंगे।

अमिताभ ने दी थी सोने की चेन

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेन्द्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव के लिए फिल्म नाम का निर्माण किया था। इस फिल्म में गौरव के साथ संजय दत्त भी नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमा लिए थे। यही नही बल्कि फिल्म में संजय के शानदार अभिनय से अमिताभ इतने ज्यादा खुश हुए थे कि उन्होंने कुमार गौरव और संजय दोनों को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया और उन्हें सोने की चेन भेट की थी।

सलमान को किया प्रेरित

शायद आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान संजू बाबा के बहुत बड़े फैन हैं। सलमान, संजू बाबा के इतने बड़े फैन थे कि उन्होंने 90 के दशक में संजय दत्त वाला हेअर स्टाइल भी रखा था। संजय दत्त के कहने पर ही सलमान ने अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम जाना शुरु किया था।

माधुरी संग टूटा संजय का रिश्ता

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अफेयर के किस्से तो कभी किसी से छिपे नहीं हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब संजय और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित शादी करना चाहते थे। लेकिन उस दौरान संजय अचानक जेल चले गए। जिसके बाद माधुरी और संजय का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।

Related Articles

Back to top button