धार्मिक

शिव योग की वजह से इन 5 राशियों को लाभ के मिल रहे संकेत, खुलेगा बंद किस्मत का ताला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार बदलाव होने की वजह से व्यक्ति का जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। किसी दिन ढेरों खुशियां रहती है तो किसी दिन जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। समय के साथ-साथ मनुष्य को सुख-दुख का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शिव योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है और इनकी किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के भाग्य के बलबूते आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। कमाई के रास्ते बढ़ेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करीबी मित्रों से मिलकर आपके मन को खुशी प्राप्त होगी। किसी पुराने कामकाज की योजना में आपको बहुत ही शीघ्र भारी मुनाफा मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि साथ काम करने वाले लोगों की वजह से परेशानी हो सकती है। आप बाहर के खानपान से दूर रहें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बात को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य जीवनशैली पर फोकस करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत ही जल्द अच्छा समय आने वाला है। धन संबंधित योजनाएं पूरी होंगी। शिव योग की वजह से नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिल सकती है। पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने जीवन की तमाम परेशानियों को आसानी से समाधान कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। भविष्य को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिव योग की वजह से आपको विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। ऑफिस में चल रहे तनाव दूर होंगे। साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो यह समय बेहतर रहने वाला है। आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के जीवन में अद्भुत परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिवार से जुड़ी हुई आप जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से निभाने वाले हैं। सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए आप अपने कौशल को निखारने और अपनी क्षमता को बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। किसी सफर के दौरान आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। खास कामों में आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल में किसी महत्वपूर्ण काम में सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। बच्चों की तरफ से आपको कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय मौज-मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी सगे संबंधी से मुलाकात कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। इस राशि के जातकों को धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी। कार्यस्थल में आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने किसी भी कामकाज में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपके जीवन में ऐसी बहुत सी विशेष घटनाएं हो सकती हैं, जो आपके जीवन में काफी बड़ा बदलाव लाएँगीं। ऑफिस के कामकाज से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना बन रहें है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा। आपको अचानक सफलता के नए अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। कार्यस्थल में आपके कामकाज से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। आप भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा आपको परेशानी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपने व्यापार से जुड़ी हुई कोई भी योजना अन्य लोगों के सामने उजागर ना करें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। कठिन समय में आपको अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। कामकाज में आपको ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा। आपको बात-बात पर अधिक गुस्सा आ सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का समय मिला-जुला रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की गतिविधियों की वजह से आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वाले जातकों का समय ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है। किसी महिला मित्र की सहायता से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। जरूरी कामकाज को लेकर आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसका अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

Related Articles

Back to top button