धार्मिक

मां लक्ष्मी के शुभ संकेतों से इन 4 राशियों को मिलेगा धनलाभ, परिवार में बनी रहेंगी खुशियां

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मनुष्य के जीवन पर ग्रहों की बदलती चाल का गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की स्थिति आपकी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन खुशियों से भरा रहता है और सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण एक के बाद एक बहुत सी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है। हर क्षेत्र में आपको निराशा हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको धन लाभ मिलने के संकेत बने हुए हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी और घरेलू जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपके दुश्मनों में वृद्धि होगी, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यालय में सहकर्मी आपकी मदद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप कमजोर रहेंगे। आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें। कुछ नए-पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी खास मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय मां लक्ष्मी की कृपा से फायदेमंद रहने वाला है। कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है। संतान की तरफ से आपको खुशियां प्राप्त होंगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार आएगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लव लाइफ में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को पैसों से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में आप किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में समझदारी से फैसला लीजिए। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। सिर दर्द और अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बनाने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। माता का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को हानि होने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक उत्साह से भरे रहेंगे। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। छात्रों का समय अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के कारोबार में विस्तार हो सकता है। कार्यालय में निचले स्तर के लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। थोड़ा कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है परंतु घरेलू खर्चों पर काबू रखें। धार्मिक कार्यों में आपको अधिक मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। इस राशि के लोग किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें अन्यथा उधार पैसा चुकाने में कठिनाई हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको हानि होने के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को नई और अच्छी सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा। नए दोस्तों की मदद से आपको अपने कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक योजनाओं में प्रगति हासिल करेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामकाज समय पर पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। कामकाज के तरीकों में नया बदलाव आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने दांपत्य जीवन पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है। आप अधिक मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। आपकी मेहनत और लगन से आपके कामकाज बनते चले जाएंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय विचार अवश्य कीजिए। पैसों की स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल में अधिकारियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। व्यापार के संदर्भ में आप किसी दूर यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने में सफल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से अपनी मेहनत का आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आपको अपने प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपके दिमाग में एक साथ बहुत सी योजनाएं आ सकती हैं। जिन पर आप अमल करेंगे। करियर में प्रगति मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे। घरेलू चीजों की खरीदारी हो सकती है। कोई भी नया और बड़ा डिसीजन मत लीजिए। वाहन प्रयोग में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। प्यार के मामले में समय अच्छा रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button