बॉलीवुड

इन सुपरहिट कोरियोग्राफर्स की पत्नियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी देती हैं मात, देखें तस्वीरें

फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्मी सितारें ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े उनके पारिवारिक मैंबर भी कभी-कभी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं फिल्म इंडस्ट्री के उन सुपरहिट कोरियोग्राफर्स की पत्नियों के बारे में खास जो लाइमलाइट से भले ही दूर हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी देती हैं मात। फिल्म इंडस्ट्री में रेमो डिसूजा और गणेश आचार्य जैसे मशहूर कोरियोग्राफर्स मौजूद हैं, तो आइए देखिए इन मशहूर कोरियोग्राफर्स को उनकी खूबसूरत पत्नियों के संग।

गणेश आचार्य और विधि आचार्य

बॉलीवुड सुपरस्टारर्स को अपने इशारों पर नचाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नाम दुनिया भर में शुमार है। गणेश बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों पर कोरियोग्राफी कर चुके हैं। जिसमें पद्मावत के खली बली सॉन्ग की धमाकेदार कोरियोग्राफी गणेश ने ही की है। बता दें कि गणेश आचार्य की पत्नी का नाम विधि आचार्य है, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन यह भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपना 85 किलो वजन कम करके सबको चौंका दिया था, जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

रेमो डिसूजा और लिजेल

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और जानें-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती हैं। बता दें कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल फैशन डिजाइनर हैं और तो और उन्होंने रियलिटी शो ‘डांस प्लस 2’ में रेमो के लिए जूतों से लेकर कपड़े तक भी डिजाइन किए हुए हैं। इसके अलावा लिजेल अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके चाहने वालों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

अहमद खान और सायरा खान

इसके अलावा फिल्म मिस्टर इंडिया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए कोरियोग्राफर अहमद खान को भला आप कैसे भूल सकते हैं, अहमद ने मॉडल सायरा खान संग शादी रचाई। अहमद खुद ना सिर्फ एक अभिनेता बल्कि प्रोड्यूसर और जाने-माने कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी वाइफ सायरा भी प्रोड्यूसर हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है जो कि फिल्म इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों को भी मात देती हैं। अक्सर अहमद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

गणेश हेगड़े और सुनन्या

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने 2011 में सुनन्या संग शादी रचाई थी। जानकारी के लिए बता दें कि गणेश बॉलीवुड के अलावा कई रियलिटी शो में जज भी रह चुके हैं। खास बात तो यह है कि गणेश हेगड़े ना सिर्फ एक कोरियोग्राफर बल्कि सिंगर भी हैं। गणेश ने अपनी कोरियोग्राफी के साथ-साथ सिंगिंग के साथ भी लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है। फैंस द्वारा उनके दोनों ही हुनर को बेहद पसंद किया जाता है। बता दें कि गणेश हेगड़े भी सोशल मीडिया अपने तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते ही रहते हैं। जिन्हें दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button