मनोरंजन

सपना चौधरी के गाने पर काली साड़ी पहन लड़कियों ने दिखाया डांस का जलवा, Video देख कायल हुए लोग

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आजकल ज्यादा से ज्यादा लोग करने लगे हैं। सोशल मीडिया लोगों के बीच इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है कि यह अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि यहां कब और क्या वायरल हो सकता है। हम सभी को यहां पर ढेर सारे वीडियोस देखने को मिल जाते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो जाता है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों की आंखों में आंसू ले आते हैं।

वैसे देखा जाए तो सोशल मीडिया की दुनिया पर इन दिनों अनगिनत ऐसे डांस वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिनमें कुछ खास नहीं होता फिर भी वह काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसी बीच कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में कुछ लड़कियां काली काली साड़ी पहन कर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में काली साड़ी पहने लड़कियों को सपना चौधरी के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

काली साड़ी में लड़कियों ने ढाया कहर

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि कोई जन्मदिन की पार्टी चल रही है और सभी लड़कियों ने थीम के अनुसार काली साड़ी पहनी हुई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लड़कियां सपना चौधरी के हरियाणवी गाने “बंदूक चलेगी” पर मस्ती में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की बीचो बीच डांस करते हुए नजर आ रही है, जो अपने शानदार मूव्स और हाव भावों के साथ डांस फ्लोर पर धूम मचाती दिखती है। बीच में डांस कर रही इस लड़की की पहचान प्रीति झा के रूप में हुई है और इसके इंस्टाग्राम पर उसके 329K से भी ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं।

इन लड़कियों की डांस फ्लोर पर की गई यह डांस मस्ती ऑनलाइन काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस डांस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। इन सारी लड़कियों का जबरदस्त डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

यहां देखिए वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर स्पार्टाकस हैंडल से साझा किया गया है। वीडियो में सभी लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं और इनके डांस मूव्स हो या फिर एक्सप्रेशन, सभी को खूब पसंद आ रहे हैं। सभी लड़कियां एक साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं फैंस के सीधे कलेजे को चीर रही हैं। यह डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसकी वजह से यह वीडियो इंस्टाग्राम के अलावा अन्य जगह पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button