बॉलीवुड

बेहद खूबसूरत हैं अशोक कुमार की बेटियां, तस्वीरें देख फैंस बोले- जब उस समय इतनी सुंदर थीं तो…

बॉलीवुड सिनेमा के लिए अशोक कुमार बेहद खास रहे हैं। अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। सिनेमा में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अशोक कुमार रख लिया था। वैसे अशोक कुमार को दादा मुनि के नाम से भी जाना जाता है। अशोक कुमार का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। अशोक कुमार को बचपन से ही फिल्मों में नाम और शोहरत पाने की चाहत थी। अशोक कुमार फिल्मों में अक्सर बुजुर्ग के किरदार में ही नजर आया करते थे। लगभग 6 दशक तक अशोक कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही लोगों के दिलों पर राज किया है।

आपको बता दें कि अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर साल 1936 में शुरू हुआ था। अशोक कुमार की पहली फिल्म का नाम “जीवन नैया” था। उसी साल अशोक कुमार ने दो और फिल्मों में अभिनय किया था जिनका नाम “अछूत कन्या” और “जन्मभूमि” था। वहीं साल 1937 की शुरुआत अशोक कुमार ने फिल्म “सावित्री” के साथ की थी। इस फिल्म में उन्होंने सत्यवान नाम का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म “प्रेम कहानी” में भी अभिनय किया था।

अशोक कुमार ने अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते बॉलीवुड सिनेमा में बड़ा ही नाम कमाया। अशोक कुमार एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में देते रहे और लगातार आगे बढ़ते गए। अशोक कुमार अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘अछूत कन्या’, ‘आंखों में तुम’, ‘दुश्मन दुनिया का’, ‘मेरा दामाद’, ‘आंसू बने अंगारे’, ‘मौत की सजा’, ‘ममता की छांव में’, ‘सच्चाई की ताकत’, ‘मजबूर’, ‘आवाम’, ‘हिफ़ाजत’, ‘प्यार की जीत’, ‘शौकीन’, ‘जुदाई’, ‘आनन्द आश्रम’ जैसी कई बड़ी फ़िल्में शामिल हैं।

अशोक कुमार की बेटियों ने भी खूब कामयाबी की हासिल

आपको बता दें कि अशोक कुमार ने तो अपने करियर में खूब नाम कमाया ही, इसके साथ ही उनकी बेटियों ने भी खूब कामयाबी हासिल की। अशोक कुमार की बड़ी बेटी का नाम भारती जैफरी है, जो कि एक एक्टर रह चुकी हैं। वहीं अगर हम अशोक कुमार की दूसरी बेटी की बात करें, तो उनका नाम प्रीति गांगुली है। प्रीति भी जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं।

प्रीति गांगुली अपने खास कॉमेडी रोल के लिए प्रसिद्ध थीं। बता दें साल 2012 में प्रीति इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं थीं। वहीं अशोक कुमार की तीसरी बेटी रूपा ने अभिनेता देवेन वर्मा से विवाह किया था। बता दें कि अशोक कुमारी तीसरी बेटी ने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री की ओर अपना रुख नहीं किया।

आपको बता दें कि अशोक कुमार की बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। यह आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इंस्पायर्ड हो रहे हैं और तस्वीर पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए यह कहा है कि “जब उस समय इतनी सुंदर थीं, तो आज कितनी सुंदर होंगी।”

इतना ही नहीं बल्कि एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए यह कहा है कि “आपका काम हमेशा याद किया जाएगा।” वहीं एक और यूजर ने यह लिखा है कि “रूपा काफी सुंदर हैं, उन्हें भी फिल्मों में काम करना चाहिए।” इसी तरह लगातार फैंस तस्वीरों पर अलग अलग कमेंट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button