बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा संग दोबारा इंटिमेंट होना चाहते हैं रणवीर सिंह, बोले- मैं उनके साथ दोबारा सेक्स…

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी एक खास पहचान बनाई है। रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपने दमदार अभिनय के बलबूते दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। रणवीर सिंह को ज्यादातर सभी फिल्मों में मुख्य किरदार के रूप में ही देखा गया है। रणवीर सिंह आज के युवाओं के बीच खासे चर्चित हैं उन्हें वर्तमान पीढ़ी बड़ी संख्या में फॉलो करती है। ऐसा माना जाता है कि रणवीर सिंह ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं और यह बात पर्दे पर उनके अभिनय से भी साफ नजर आती है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने करियर के शुरुआत “बैंड बाजा बारात” से की थी। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई। रणवीर सिंह की पहली फिल्म में मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस थीं और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इन दोनों की जोड़ी लाखों लोगों का दिल जीतने में सफल रही और दोनों की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई।

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में काम करने के बाद रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें तक उड़ी थी। लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि, अब वह दोनों ही अपने अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं और विवाह के बंधन में बंधकर सेटल हो गए हैं। लेकिन इसी बीच इन दोनों से जुड़ा हुआ एक खुलासा इन दिनों चर्चा में है, जिसमें रणवीर सिंह ने कहा था कि वह अनुष्का शर्मा के साथ दोबारा सेक्स सीन शूट कर सकते हैं।

अनुष्का शर्मा के साथ इंटीमेट सीन पर क्या बोले रणवीर सिंह?

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने एक ऐसा बयान दिया था जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, “बैंड बाजा बारात” से रणवीर सिंह ने अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने इन इंटिमेट सीन पर खुलकर बातचीत की थी।

रणवीर सिंह ने कहा था कि मुझे लगता है कि अनुष्का मुझसे बेहतर किसी और को डिजर्व करती थीं। इसके अलावा रणवीर सिंह ने अभिनेत्री के साथ सेक्स सीन शूट करने की बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं अनुष्का के साथ फिर से सेक्स सीन कर सकता हूं, क्योंकि वह बहुत सपोर्टिव को-एक्ट्रेस है।”

आपको बता दें कि इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं थी। रणवीर सिंह ने कहा था कि पहली बार वाईआरएफ (यश राज फिल्म्स) ने एक न्यूकमर को सोलो के तौर पर लॉन्च किया था।

रणवीर सिंह और अनुष्का की अपकमिंग फ़िल्में

अगर हम दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा बहुत ही जल्द “चकदा एक्सप्रेस” और “कनाडा” में नजर आने वाली हैं।

वहीं रणवीर सिंह फिल्म सर्कस, सिंबा 2, तख्त, अन्नियन बॉलीवुड रीमेक में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button