धार्मिक

दो शुभ योगों के विशेष संयोग से इन 7 राशियों को मिलेगा धन लाभ, रुका काम होगा पूरा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति के कारण व्यक्ति का जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति की राशि में ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही जीवन में नतीजे देखने को मिलते हैं। आजकल के समय में सभी लोग अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहते हैं। यदि आप भी अपने भविष्य के प्रति गंभीर है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष विद्या का सहारा ले सकते हैं। ज्योतिष विद्या भविष्य की जानकारियों का अनुमान लगाने का सरल मार्ग माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से सिद्ध योग और रवि योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों को धन लाभ मिलने की संभावना है और उनके रुके कामकाज पूरे होंगे।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने कामकाज से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। व्यवसाय की गतिविधियां धीरे-धीरे गति पकडेंगीं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अपने कामकाज में अपार सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। घर-परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। नौकरी में आप महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करेंगे। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को संपत्ति से संबंधित किसी वाद-विवाद का सामना करना पड़ेगा। यदि आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो बड़े बुजुर्गों और अनुभवी व्यक्तियों की सहायता अवश्य लीजिए। धन का लेनदेन करने से बचना होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा या विश्वासघात मिल सकता है। विद्यार्थियों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आप पढ़ाई पर ध्यान दीजिए। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको काफी धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के नजदीकी लोगों के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आप अपने पुराने कर्जों को चुकाने में सफल रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी परंतु जिस कार्य के लिए आप मेहनत और भागदौड़ कर रहे हैं, उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। अचानक नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में आप कोई ठोस कदम उठाने का फैसला लेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं से संभल कर रहें। यह आपके खिलाफ षडयंत्र कर सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की फिजूलखर्ची बनी रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को नई उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। राजकीय कार्यों से संबंधित व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। अचानक किसी जरूरी कार्य को लेकर मानसिक तनाव अधिक रहेगा। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आप अधिक मानसिक तनाव लेने से बचें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में तरक्की हासिल होगी। आपका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी नए निवेश में आप पैसा लगा सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित रहेगा। आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मीठी-मीठी नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आप बाहर के खानपान से दूर रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा। भवन निर्माण संबंधित कार्य सुचारु रुप से शुरू हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने कामकाज को उचित ढंग से पूरा करेंगे। कामकाज की चुनौतियां दूर होंगी। आप अपनी सूझबूझ और दूरदर्शिता से कार्यों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। पुरानी शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद आगे बढ़ना होगा, इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आप किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। आप किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आपको व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा मिलेगा। माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का मनवांछित परिणाम हासिल हो सकता है। आपके लिए यह शुभ योग बेहतर साबित होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूर्ण करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी जरूरी योजनाओं में अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। बैंक से जुड़े हुए मामलों में आप सतर्क रहें। कारोबार की गति धीमी हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों का सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। दूर संचार माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहने वाला है। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने अंदर नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। आपकी रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। भाइयों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आप अपनी सूझबूझ से जीवन की परेशानियों को दूर करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपकी सेहत उत्तम रहेगी।

Related Articles

Back to top button