धार्मिक

इन राशियों के कष्टों को दूर करेंगें सूर्यपुत्र शनि, जीवन होगा खुशहाल, मिलेगी आर्थिक तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। यदि कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से भाग्य में बड़ा सुधार देखने को मिलता है परंतु शनि ग्रह की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन काफी कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ज्योतिष में शनि ग्रह को एक ऐसा ग्रह माना गया है जो मनुष्य को सभी सुख-सुविधाएं दिला सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों की कुंडली में शनि ग्रह के शुभ प्रभाव से जीवन की परेशानियां दूर होने वाली हैं। सूर्य पुत्र शनि की कृपा से आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक कुछ विशेष मुद्दों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको किसी भी मामले में फैसला लेते समय अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको जल्दी गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मनोरंजन के क्रियाकलाप की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी हो सकती है। इस राशि के लोग अपने किसी भी कार्य में जल्दीबाजी ना दिखाएं। आपको कामकाज के तरीकों को ठीक से समझकर अंजाम देना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय के अनुसार आप अपने खर्चों पर भी ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को सूर्य पुत्र शनि की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। जीवन में चल रही कठिन परिस्थितियां दूर हो सकती हैं। आप साझेदारी में कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। आप अपने घरेलू जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। जरूरी योजनाएं पूरी होंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में आपको फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय विशेष रहने वाला है। सूर्य पुत्र शनि की कृपा से नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। भाग्य के बलबूते आपको अपने किसी पुराने निवेश का भारी लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कमाई के नए जरिए हासिल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। आपको अपने कामकाज में सोच-समझ कर फैसला लेने की जरूरत है। कार्यस्थल की परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। अचानक आप अपने किसी भूले-बिसरे मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने पारिवारिक आर्थिक स्थिति पर ध्यान दीजिए। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का सोचा हुआ काम पूरा होगा। सूर्य पुत्र शनि की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शारीरिक परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ संदेश मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बनेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने निर्धारित काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने कामकाज को लेकर सकारात्मक कदम उठा सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। कार्यस्थल की कठिन परिस्थितियों दूर होंगी। सूर्य पुत्र शनि की कृपा से घर-परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। पहले किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने दिल की बात अपने लव पार्टनर से कहेंगे। आपके रिश्तो में मिठास और मजबूती बनी रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहने वाले हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में समझदारी से फैसला लें। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान हो सकते हैं। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य पुत्र शनि की कृपा से अपने जीवन में शुभ नतीजे मिलेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल होगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता हासिल होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर-परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपको बाहर के खानपान से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप शांत दिमाग से बैठकर सभी मामलों का समाधान करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। सूर्य पुत्र शनि की कृपा से आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी मंजिल प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए यह समय उत्तम रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। मन की शांति बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खास लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक माहौल को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दोस्तों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लगेगी। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप लोगों में दूरियां रहेंगीं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को अपने जीवन की नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है। आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पिता के सहयोग से आपको अपने कामकाज में लाभ मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। कार्यस्थल में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है, जिससे शारीरिक थकावट महसूस होगी। आप अधिक चिंता करने से बचे। बच्चों की गतिविधियों की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी शादी या पार्टी में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button