धार्मिक

ये 4 बातें पुरुषों को हमेशा रखनी चाहिए गुप्त, गलती से भी किसी को ना बताएं अन्यथा होगा नुकसान

आप सभी लोगों ने आचार्य चाणक्य का नाम तो सुना ही होगा। आचार्य चाणक्य के बारे में ऐसा कहा जाता है कि आज तक उनके जितना विद्वान कोई भी व्यक्ति पैदा नहीं हुआ है। आचार्य चाणक्य ने अपने समय में ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जिनका आज के समय में भी उतना ही महत्व है, जितना उस समय के दौरान था। आचार्य चाणक्य को कई विषयों का ज्ञान था। आचार्य चाणक्य के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हीं की वजह से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी मिली थी।

आचार्य चाणक्य को कूटनीति, राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञाता माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों को एक पुस्तक में संजोया, जिसे आज के समय में “चाणक्य नीति” के नाम से जाना जाता है। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में मनुष्य जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए बहुत सी बातों का उल्लेख किया है, जिन्हें व्यक्ति अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है।

आचार्य चाणक्य की नीतियां कई मनुष्य को कठिनाइयों से निकलने का भी संबल देती हैं। मानव आधारित इन नीतियों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की प्राप्त कर सकता है और सम्मान पाया जा सकता है। अक्सर यह देखा गया है कि कोई भी पुरुष अगर किसी दुख में है, तो उससे कोई जरा प्यार से उसकी परेशानी पूछ ले, तो वह तुरंत उसके सामने सब कुछ बोल देता है परंतु इसकी वजह से परेशानियां कम नहीं होती बल्कि और ज्यादा बढ़ जाती हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पुरुषों के लिए कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें आजीवन उन्हें गुप्त रखना चाहिए। यह बातें भूलकर भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। अगर जाने अनजाने में या फिर जानबूझकर कोई पुरुष यह बातें किसी के सामने बोल दे, तो इसकी वजह से एक के बाद एक कई मुसीबतें पैदा होने लगती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं चाणक्य नीति में पुरुषों को किन बातों को गुप्त रखने की बात को कहा गया है।

पत्नी की बुराई को गुप्त रखें

आजकल के समय में ऐसा देखा जाता है कि जब पत्नी की जरा सी भी बात पर पुरुष नाराज हो जाए तो वह अपने परिजनों और दोस्तों से इस विषय में सारी बात बता देते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। बता दें पत्नी के चरित्र, व्यवहार और अन्य तरह की चीजों की बातों का जिक्र दूसरों के सामने भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पत्नी घर की लक्ष्मी होती है। आप पत्नी से जुड़ी हर बात को गुप्त रखें।

अपने अपमान को रखना चाहिए गुप्त

चाहे कोई भी पुरुष हो, उसको अपने जीवन में कभी ना कभी ऐसे समय से गुजरना पड़ता है या फिर उसके जीवन में ऐसी घटना जरूर घटित हो जाती है, जब उसे अपमान का सामना करना पड़ता है। वह इसके साथ भी शांति से अपना जीवन जी सकता है परंतु कई बार अपनी बेवकूफी की वजह से वह किसी न किसी से अपने इस अपमान का जिक्र कर देता है।

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि ऐसे पुरुषों को महामूर्ख कहा जाता है। आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, पुरुषों को अपने अपमान की बात हमेशा गुप्त रखनी चाहिए। अगर दूसरों को आपके अपमान की बात पता लगेगी तो वह आपका मजाक उड़ाएंगे।

दुःख का कभी जिक्र न करें

इस दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जिसे किसी भी प्रकार का दुख ना हो। हर किसी इंसान के अंदर किसी ना किसी बात को लेकर दुख जरूर होता है। चाहे फिर नौकरी से जुड़े हो या परिवार से। कई बार वह अंदर से बीमार भी होता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में यह साफ तौर पर कहा है कि कभी भी पुरुषों को अपना दुख दूसरों से नहीं कहना चाहिए। अपने दुख को पुरुष हमेशा गुप्त रखें।

पुरुषों की ताकत होता है धन

पुरुष दिन-रात मेहनत करते हैं और अपने और अपने परिवार के लिए धन एकत्रित करते हैं। लेकिन अक्सर वह अपनी मूर्खता की वजह से उसे गंवा देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि पुरुष अपनी गंदी आदतें जैसे दारू-जुआं की वजह से भी अपना सारा धन नष्ट कर देता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन पुरुष की ताकत होता है। अगर पुरुष के पास धन खत्म हो जाए, तो समाज में उसका सम्मान भी खत्म होने लगता है। इसीलिए धन को हमेशा गुप्त रखें।

Related Articles

Back to top button