धार्मिक

इन 6 राशियों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति हुई शुभ, सूर्य सा चमकेगा भाग्य, मिलेंगे फायदे

ब्रह्मांड में ग्रहों की स्थिति निरंतर बदलती रहती है, जिसके कारण मनुष्य के जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति शुभ है तो जीवन में अच्छे नतीजे मिलते हैं और हर तरफ से लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है, परंतु ग्रहों की विपरीत स्थिति की वजह से व्यक्ति का जीवन कष्टकारी बन जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की कुछ राशियों की कुंडली में शुभ स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से हर तरफ से फायदे मिलने के योग बन रहे हैं और इनकी किस्मत चमकने वाली है। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक किसी बात को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको अपने जीवन की परेशानियों का बुद्धिमानी से समाधान करना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों द्वारा की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। यदि आप किसी जरूरी मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। व्यापार की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, आय के अनुसार आप अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तौर पर नकारात्मक विचार दूर हो सकते हैं। आप काफी ख़ुशी महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य में आपकी अधिक रूचि रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। करीबी रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह मिलेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। साझेदारी में आरंभ किया गया कार्य भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। निवेश संबंधित कार्यों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन की स्थिति में सुधार आ सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपका समय फायदेमंद रहने वाला है। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन संबंधित योजनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मध्यम रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रूचि बढ़ सकती है, परंतु आपको बाहर के खानपान से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। किसी जरूरी काम में आप अधिक मेहनत करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में कुछ कार्य रुक-रुक कर आगे बढ़ेंगे। आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना दिखाएं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मन में परेशानी बनी रहेगी। किसी भी चीज को सोचकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकता है। आप धन का लेनदेन करने से बचे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन आवक बढ़ेगा। किसी यात्रा के दौरान आपको फायदा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार की स्थिति अच्छी हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी नई योजना में पूंजी निवेश करने का सोच विचार करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातको का समय शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहने वाला है। इस राशि के लोगों को उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। कुल मिलाकर आप अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। व्यापार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। हर तरफ से आपको बेहतर नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापार और प्रेम के लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को ग्रहों के शुभ प्रभाव से पुरानी योजना में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर आपको महत्व देगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती हैं। माता-पिता के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कार्यालय में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है।

Related Articles

Back to top button