बॉलीवुड

मिलिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के 12 एक्टर्स के असली हमसफर से, देखें तस्वीरें

छोटे पर्दे के ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। वैसे हर किसी का कोई ना कोई पसंदीदा टीवी शो होता है, जिसे देखने के लिए लोग सही समय पर टीवी के आगे बैठ जाते हैं। उन्ही पसंदीदा टीवी शोज में से एक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” शो है, जो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यह शो पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

इस शो के सभी कलाकारों ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी तरीके से निभाई है और अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह शो दर्शकों के बीच इतना पसंद किया जा रहा है कि धीरे-धीरे यह टीआरपी की दौड़ में भी आगे बढ़ रहा है। इस शो में कई रिश्ते बने तो कई बिगड़े भी हैं।

वहीं फैंस अक्सर अपने पसंदीदा कलाकार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई हर बात जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको “ये रिश्ता क्या कहलाता है” शो में काम करने वाले एक्टर्स के रियल लाइफ पार्टनर्स के बारे में बताएंगे।

पूजा जोशी

इस शो में वर्षा महेश्वरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा जोशी हैं। उनके इस परिवार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। अभिनेत्री पूजा जोशी ने मनीष अरोरा से शादी रचाई है, जो एक बिजनेसमैन हैं। इनका छोटे पर्दे से दूर दूर तक कोई भी ताल्लुक नहीं है। अभिनेत्री पूजा जोशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

क्षिती जोग

इस शो में क्षिती जोग ने अक्षरा की सास यानी कि देवयानी गोयंका की भूमिका निभाई थी। क्षिती जोग ने मराठी एक्टर हेमंत धोमे से शादी की है।

शिरीन सेवानी

शिरीन सेवानी ने इस शो में जसमीत कौर महेश्वरी की भूमिका निभाई है। इस शो में जसमीत कौर महेश्वरी अक्षरा के छोटे भाई अंशु की पत्नी थी। बता दें कि शिरीन सेवानी के पति का नाम उदयन सचान है, जिनका छोटे पर्दे से कोई ताल्लुक नहीं है बल्कि वह एक एयर इंडिया में पायलट हैं।

मोहिना सिंह

इस शो में मोहिना सिंह, कीर्ति का किरदार निभा चुकी हैं। मोहिना सिंह के पति का नाम सुयश रावत है। मोहिना सिंह विवाह के बंधन में बंधने के बाद शो से बाहर हो गई थीं।

सचिन त्यागी

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम सचिन त्यागी है। सचिन त्यागी की पत्नी का नाम रक्षंदा खान है, जो टीवी इंडस्ट्री की फेमस पर्सनालिटी रही हैं।

पारुल चौहान

इस शो में अभिनेत्री पारुल चौहान ने स्वर्णा मनीष गोयनका का किरदार निभाया था। पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से शादी की है, जो टीवी के मशहूर एक्टर हैं।

चारू असोपा

इस सीरियल की अभिनेत्री स्नेहा स्नेहा चारू असोपा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से विवाह किया है।

अली हसन

इस शो में अभिनेता अली हसन ने अखिलेश गोयनका का किरदार निभाया है। अली हसन की पत्नी का नाम सबा है।

लता सभरवाल

शो में राजश्री का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम लता सभरवाल है। शो में उनके पति का किरदार निभाते हुए जो संजीव सेठ नजर आ रहे हैं। वही रियल लाइफ में भी उनके पति हैं।

पंखुड़ी अवस्थी

इस शो में वेदिका का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने एक्टर गौतम रोडे से शादी की है।

विशाल ढींगरा

इस शो में नैतिक का किरदार निभाने वाले एक्टर विशाल ढींगरा की पत्नी अदिति वाही हैं।

निधि उत्तम

अभिनेत्री निधि उत्तम ने इस शो में नंदिनी सिंघानिया का किरदार निभाया है। निधि उत्तम के पति मोहित पाठक हैं, जो सिंगर हैं।

Related Articles

Back to top button