अंजना ओम कश्यप से श्वेता सिंह तक, धर्म की दीवार तोड़ इन महिला न्यूज़ एंकर्स ने की लव मैरिज

फिल्म इंडस्ट्री तक ही खूबसूरती और ग्लैमर सीमित नहीं है बल्कि कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर महिलाएं खूबसूरत होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी हैं और खूब नाम कमा रही हैं। चाहे आप पॉलिटिक्स की बात कर लीजिए या फिर स्पोर्ट्स की, हर क्षेत्र में लड़कियां सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। वहीं हम न्यूज़ चैनल्स की बात करें, तो यहां पर अनेकों ऐसी एंकर्स हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी हैं। यह महिला एंकर्स अकेले ही लोगों की खटिया खड़ी कर देने में माहिर हैं।
यह महिला एंकर्स दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इनके सामने तो बॉलीवुड की आजकल की अभिनेत्रियां भी फीकी दिखती हैं। इन न्यूज़ एंकर्स के बारे में तो उनके फैंस काफी कुछ जानते होंगे। लेकिन शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि इनके लाइफ पार्टनर कौन हैं और क्या काम करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं।
अंजना ओम कश्यप
यह बात हम सब भली भांति जानते हैं कि अंजना ओम कश्यप भारत की सबसे मशहूर और खूबसूरत महिला न्यूज़ एंकर्स में से एक हैं। यह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अंजना ओम कश्यप के बोलने का अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आता है। यह अपने बेबाक और कटाक्ष अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उनका न्यूज़ कवरेज के दौरान विरोध हुआ था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था लेकिन इसके बावजूद भी अंजना अपने काम पर डटी रहीं। अंजना कई सालों से आज तक के साथ काम कर रही हैं।
आपको बता दें कि अंजना एक सीनियर आईपीएस अधिकारी की पत्नी हैं, जिनका नाम मंगेश कश्यप है। दोनों की मुलाकात डीयू में पढ़ाई के दौरान हुई थी और दोनों ने प्रेम विवाह किया है। अंजना और मंगेश दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की के माता-पिता हैं।
श्वेता सिंह
श्वेता सिंह भी कई सालों से आज तक के साथ जुड़ी हुई हैं। श्वेता सिंह की फैन फॉलोइंग भी बेहद तगड़ी है। उनसे जुड़ी हुई अक्सर कई चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली श्वेता सिंह ने मराठी इंजीनियर संकेत कोटकर से लव मैरिज की है। श्वेता और संकेत एक बेटी के माता-पिता हैं।
रुबिका लियाकत
रुबिका लियाकत देश की जानी-मानी पत्रकार हैं। यह एबीपी न्यूज़ पर आने वाली मास्टर स्ट्रोक को होस्ट करती हैं। इन्होंने कई सालों तक जी न्यूज़ और न्यूज़ 24 में भी काम किया हुआ है। रुबिका लियाकत जब News24 में काम कर रही थीं, तो इसी दौरान साथ में ही काम करने वाले पत्रकार नावेद कुरैशी से इन्हें प्यार हो गया था और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, फिर दोनों ने साल 2012 में लव मैरिज कर ली थी। रुबिका और नावेद दो बच्चों ओजिल और फिल्जा के माता-पिता हैं।
चित्रा त्रिपाठी
आपको बता दें कि चित्रा त्रिपाठी कई जाने-माने चैनल्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में चित्रा त्रिपाठी आज तक से जुड़ी हैं। चित्रा त्रिपाठी ने अतुल अग्रवाल से साल 2008 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। चित्रा त्रिपाठी की तरह ही उनके पति भी जर्नलिज्म में हैं और एक नामचीन एंकर हैं। अतुल और चित्रा एक बेटे (ओम) के माता-पिता हैं।