विशेष

पापा ने लग्जरी कार खरीदकर बोला- बेटी की खुशी तो देखो, आनंद महिंद्रा ने कही दिल छू लेने वाली बात

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह लोगों के बीच आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा की हर पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो जाती है। बता दें कि आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आनंद महिंद्रा की नजरों से शायद ही कोई ऐसी पोस्ट होगी जो बच पाती हो जिसमें किसी ने अपना हुनर दिखाया हो। वह ट्विटर अकाउंट पर मोटिवेशनल कंटेंट पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर आनंद महिंद्रा अपने द्वारा शेयर की गई पोस्ट की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं।

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपने ऑटो बिजनेस के अलावा जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा का एक दिल छू लेने वाला टि्वटर पोस्ट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शख्स ने Mahindra XUV700 खरीदी और सोशल मीडिया पर देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए अपनी फोटो साझा की। इस तस्वीर को देखकर आनंद महिंद्रा भी काफी खुश हुए। आनंद महिंद्रा ने उस शख्स की तस्वीर पर रिप्लाई करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही है।

गाड़ी खरीदने वाले शख्स ने किया यह पोस्ट

दरअसल, थोटा श्रीकांत नाम के शख्स ने पोस्ट की है, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV700 AX7L खरीदी है। इस कार को खरीदने के बाद शख्स ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शोरूम पर गाड़ी खरीदते समय कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में से एक में श्रीकांत कार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें उनकी बेटी कार का दरवाजा खोलते हुए नजर आ रही हैं। कार को देखकर उस मासूम बच्ची की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है।

शख्स ने महिंद्रा चेयरमैन को टैग कर जताई खुशी

श्रीकांत नाम के ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर महिंद्रा चेयरमैन को टैग करते हुए इन तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मार्केट कैप के आंकड़े को पेश करते हुए कहा कि अभी और आगे जाना बाकी है। इसके साथ ही श्रीकांत ने आनंद महिंद्रा को संबोधित करते हुए लिखा कि XUV700 को पाकर मेरी बेटी के चेहरे पर आई खुशी को देखिए।

आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई कर कही दिल छू लेने वाली बात

आपको बता दें कि देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से थोटा श्रीकांत और उनकी बेटी की Mahindra XUV700 के साथ की तस्वीरों को साझा किया है और इस तस्वीर के रिप्लाई में दिल छू लेने वाली बात लिखी है। आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई करते हुए यह लिखा है कि “कृपया अपनी बेटी को बताइए कि उसने मेरा दिन बना दिया।” इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने एक हंसती हुई इमोजी भी पोस्ट की है। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक अन्य यूजर्स ने भी महिंद्रा की एक्सयूवी 700 को अपने बेटे का ड्रीम बताते हुए खरीदने के समय का वीडियो पोस्ट किया है।

बात बताते चलें Mahindra & Mahindra द्वारा निर्मित एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV है। इसको लॉन्च 14 अगस्त 2021 में किया गया। XUV700 को मूल रूप से दूसरी पीढ़ी के XUV500 के रूप में डिजाइन किया गया था। नए महिंद्रा ट्विन पीक्ड लोगो का उपयोग करने वाला यह उनका पहला मॉडल है।

Related Articles

Back to top button