धार्मिक

राशिफल 19 सितंबर: महादेव की कृपा से इन 6 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, जीवन में आएगा सुख

आज हम आपको सोमवार 19 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपका कामकाज भी बेहतर चलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अगर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया है, तो आप उस कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। आप अपना कोई नहीं काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बेहतर निवेश साधनों का उपयोग करके धन समृद्धि बढ़ाने की कोशिश कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार हो सकता है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने सामने कई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जिनका आप डटकर मुकाबला करें। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियां आएंगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता कम होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप भावुक होकर कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button