बॉलीवुड

क्या 55 बरस की उम्र में सलमान करने जा रहे हैं शादी? सलीम खान की बहू बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का मौसम चल रहा है। इस दौरान बहुत से जोड़े हैं, जो विवाह के बंधन में बंध चुके हैं और कई तो शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक सुपरस्टार सलमान खान की शादी की चर्चा अक्सर बॉलीवुड गलियारों में हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। सलमान खान के फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर अभिनेता विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

सलमान खान को उनकी शादी को लेकर अक्सर कई बार सवाल भी पूछे गए, परंतु वह इन सभी बातों का अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए नजर आए हैं। सलमान खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1988 में “बीवी हो तो ऐसी” से की थी। अभिनेता ने 1990 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं, जो उनकी ही तरह हो।

सलमान खान में इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि “मैं उसे वह हर चीज दे सकूं, जो उसके पास अपने माता-पिता के घर पर ना हों।” भले ही इस इंटरव्यू को 30 साल का लंबा वक्त बीत चुका है और आज सलमान खान की उम्र 55 साल की हो चुकी है। लेकिन आज भी फैंस को अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

अब इसी बीच यह खबर सामने आई है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द सलमान खान के परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं। जी हां, फिल्म “दबंग” में सलमान खान की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द सलमान खान के पिता सलीम खान की बहू बनने वाली हैं।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इस समय के दौरान बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और इन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म “दबंग” से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ की। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री के खाते में कई बेहतरीन फिल्में आईं।

फिल्म “दबंग” में सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा कई सालों से सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ रिलेशनशिप में हैं। बंटी सचदेवा एक पीआर एजेंसी के मालिक हैं। सोनाक्षी और बंटी सचदेवा को कई बार पार्टियों में साथ में देखा गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा वर्षों के रिलेशनशिप के बाद आखिर में अगर यह विवाह के बंधन में बंध जाते हैं तो ऐसी स्थिति में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सलीम खान के परिवार की बहू बन जाएंगी। परंतु इन खबरों में कहां तक सच्चाई है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से भी मीडिया के सामने आई इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Related Articles

Back to top button