मनोरंजन

प्राइवेट वीडियो लीक पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं अक्षरा सिंह, बोलीं- ऐसी चीप हरकत पर…

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। यह सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय के अलावा अपनी गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं।

एक्ट्रेस का सुर्खियों में होना उनका एक एमएमएस वीडियो है। दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह का इंटरनेट पर एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ, जिसे अक्षरा सिंह को बताया गया और तेजी से शेयर किया जा रहा है। अब अक्षरा सिंह ने अपने प्राइवेट वीडियो लीक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह मालूम है कि यह हरकत किसने की है। अक्षरा सिंह कहती हैं उनको इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।

MMS लीक पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी

अक्षरा सिंह ने ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि यह चीप स्टंट है। अक्षरा सिंह ने कहा कि इस तरह की हरकत जिसने भी की है, मुझे इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई कुछ भी बोले। मैंने यह एमएमएस वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। अक्षरा सिंह कहती हैं कि इसे वायरल करने वालों से पूछना चाहती हूं कि क्या मैं इस वीडियो में नजर आ रही हूं। मैं ऐसी चीप हरकत से टूटने वाली नहीं हूं, ना ही मुझे कोई फर्क पड़ता है।

फूट-फूटकर रोती दिखीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो बस अपने काम से मतलब रखती हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह का एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है। इसी बीच यूट्यूब पर भी अक्षरा सिंह का एक और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रोती हुई नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भड़कती भी दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह को अपने आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है और वह कहती हैं कि “तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वह पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूँ।”

वीडियो हुआ वायरल

अक्षरा सिंह इस वीडियो में आगे कहती हुई नजर आ रही हैं कि “आप किसी को नहीं रोक सकते। अपना काम करिए। अगर आपका बहुत बड़ा नाम है। तो काम करके अपना नाम करिए। दर्शकों को नकली नाटक दिखाते हैं आप लोग। रियल बनिए, फेक मत बनिए।”

2 साल पुराना है अक्षरा सिंह का ये वीडियो


आपको बता दें कि यह वीडियो आज का नहीं है बल्कि 2 साल पुराना है। यह वीडियो उस समय का है, जब अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे और कुछ नामी लोगों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। मगर इस वक्त अक्षरा सिंह के पुराने वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। यह वीडियो 2 साल पुराना है, पर इसे अब एमएमएस कांड के बाद अक्षरा सिंह का रिएक्शन बताकर वायरल किया जा रहा है यानी कि उनके एमएमएस वीडियो के लीक होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

सिंगर शिल्पी राज भी हो चुकी हैं शिकार

बताते चलें कि अक्षरा सिंह से पहले सिंगर शिल्पी राज भी एमएमएस लीक के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं। लेकिन बाद में शिल्पी राज ने यह दावा किया की यह वीडियो उन का नहीं है। उन्होंने कहा कि उनको बदनाम करने के इरादे से इसे शेयर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button