बॉलीवुड

दादी बनने की उम्र में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने की शादी, एक ने तो 60 की उम्र में चुना दूल्हा

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जो जीवन में सिर्फ एक बार ही होती है। अक्सर देखा गया है कि अपनी शादी को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं। आप लोगों ने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों इससे या फिर किसी से सुना होगा कि शादी सही उम्र में कर लेनी चाहिए। लेकिन सच तो यह है कि कभी भी शादी करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह पूरी जिंदगी भर का सवाल होता है। अगर शादी जैसे फैसले लेते वक्त हमसे कहीं भी गलती हो जाती है तो इसके कारण जीवन भर पछताना पड़ता है।

शादी करने के लिए एक अच्छा जीवनसाथी चुनना बहुत ही जरूरी है ताकि आप अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत करें। वहीं अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो यहां पर एक या दो शादियां होना आम बात है। बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रहते हैं। इसके अलावा ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र में शादी की है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने दादी बनने के उम्र में शादी रचाई है।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। नीना गुप्ता 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने उम्र की ढलान पर पहुंचने के बाद 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी रचाई थी। बता दें कि नीना गुप्ता ने काफी लंबे समय तक वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया था। विवियन और नीना गुप्ता की एक बेटी भी है, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है।

काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर नेगेटिव किरदार के जरिए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। काम्या पंजाबी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। आपको बता दें कि साल 2003 में काम्या पंजाबी ने बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ शादी रचाई थी। हालांकि 10 सालों के लंबे साथ के बाद साल 2013 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं फिर 41 की उम्र में साल 2020 में उन्होंने शलभ डांग से दूसरी शादी की।

मोना सिंह

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह आज भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मोना सिंह का टीवी शो “जस्सी जैसी कोई नहीं” बहुत हिट हुआ था। इसके अलावा मोना सिंह राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म “3 ईडियट्स” में भी नजर आ चुकी हैं। मोना सिंह ने दिसंबर 2019 में दोस्त श्याम गोपालन से शादी की थी। टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने जब शादी की तो उस समय उनकी उम्र 38 साल की थी।

सुहासिनी मुले

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने सबसे ज्यादा उम्र में शादी की थी। 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी मुले ने अतुल गुड्डू से शादी रचाई थी। शादी के दौरान सुहासिनी मुले की उम्र 60 साल से ज्यादा की थी।

Related Articles

Back to top button