सारा जान्हवी की इस योग टीचर को देख कर आप हो जायेंगे दीवाने, खूबसूरती में देती है अनुष्का को मात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। आप चाहे कैटरीना कैफ की बात कर लीजिए या ऐश्वर्या राय बच्चन की या फिर प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण की। इनको आप सभी लोगों ने स्क्रीन पर जरूर देखा होगा। इनकी खूबसूरती को देखकर हर कोई यह जरुर सोचता होगा कि वह इतनी फिट कैसी हैं।
हो सकता है कि स्क्रीन पर आपने इन स्टार्स को देखकर कभी ना कभी यह जरूर सोचा होगा कि आपको भी इनकी तरह फिट होना चाहिए। लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि इन स्टार्स की इन आकर्षक बॉडी को बनाने में कौन मदद करते हैं। शायद आप यह नहीं जानते होंगे? आज हम आपको बॉलीवुड की उस सेलिब्रिटी योगा टीचर से मिलवाने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड की कई स्टार्स की योगा ट्रेनर रह चुकी हैं। अगर आप इनका आसन देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं की खूबसूरती का राज असल में उनके फिटनेस ट्रेनर हैं। आज हम आपको जिस बॉलीवुड सेलिब्रिटी योगा टीचर से मिलवाने जा रहे हैं, उनका नाम दीपिका मेहता है। दीपिका मेहता इंस्टाग्राम पर बहुत फेमस हैं। अगर आप यह खबर पढ़ रहे हैं, तो इसे पढ़ने के बाद आप उनको फॉलो करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
दीपिका मेटा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है उन्हें इंस्टाग्राम पर 248K से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दीपिका मेहता अपने फॉलोअर्स के बीच तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती हैं। सबसे खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर तस्वीरें ऐसी हैं, जिसे देखते ही आप खुद हैरान हो जाएंगे।
View this post on Instagram
अगर आप दीपिका मेहता की तस्वीरें और वीडियो देखेंगे, तो यह बात तो तय है कि आपको इन्हें देखने के बाद प्रेरणा जरूर मिलेगी और आप कल से ही योगा करना आरंभ कर देंगे।
View this post on Instagram
दीपिका मेहता की इन तस्वीरों का ही असर है कि इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। दीपिका मेहता को आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े बड़े स्टार्स भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram
दीपिका मेहता पानी से लेकर हवा तक में योगा पोज देकर अपनी तस्वीरें खिंचवा चुकी हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी योगा करती तस्वीरों की भरमार है। आपको बता दें, दीपिका ऑर्थराइज्ड लेवल 2 की अष्टांग योगा स्पेशलिस्ट हैं।
बहुत से लोग हैं, जो योगा करते हैं और इसकी फोटो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड करते हैं। लेकिन जिस प्रकार से दीपिका योगा करती हैं। वह वाकई में हैरान कर देने वाला है। अगर आप एक बार दीपिका का अष्टांग योगा देख लेंगे, तो उनकी प्रोफाइल जरूर सर्च करेंगे।
दुनियाभर में घूम-घूम कर दीपिका योगा करती हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुनिया के अलग-अलग देशों में योगा करते हुए कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। दीपिका पिछले दो दशक से योगा कर रही हैं।
बता दें कि एक एक्सीडेंट में दीपिका चलने की हालत में भी नहीं रही थीं। इसके बाद दीपिका ने अपने जीवन में योगा को जगह दी। उसी का परिणाम है, आज वह बहुत मशहूर हैं।
बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, विद्या बालन, लिजा हेडन, जैकलीन फर्नांडिस, आलिया भट्ट, नेहा धूपिया और निमृत कौर इनके क्लांइट लिस्ट में शामिल हैं।