नई नवेली दुल्हन के पर्स में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें, वरना दूल्हे राजा का मूड हो सकता है खराब

हर लड़की के लिए शादी उसके जीवन का सबसे बड़ा पल होता है, जिसके लिए वो बचपन से न जाने कितने सपने पाले हुए होती है। ऐसे में भारतीय परिवारों में लड़की की शादी की तैयारी महीनों पहले ही शुरू हो जाती है। ज्वैलरी, कपड़ों के साथ उसे दिए जाने वाले हर चीज को बहुत पहले से ही सहेज कर रख लिया जाता है।
इस मामले में दुल्हन का पर्स तो बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसमें उसकी जरूरत की चीजें होती हैं। ताकी ससुराल जाते वक्त बीच रास्ते में अगर किसी चीज की जरूरत पड़े तो सूटकेस न खोलना पड़ जाए और फिर ऐसी किसी दिक्त से कहीं दूल्हे राजा का मूड ऑफ न हो जाए। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि दुल्हन के पर्स में कौन-कौन सी चीजें जरूर होनी चाहिए जो उसके काम आ सकती हैं (wedding tips for bride)।
फेस वाइप्स
तो सबसे पहले तो हर ससुराल जाने वाली दुल्हन के पर्स में फेस वाइप्स का पैकेट जरूर होना चाहिए। क्योंकि विदाई के समय रोते-रोते हर दुल्हन की हालत खराब हो जाती है और ऐसे में मेकअप भी खराब हो जाता है। इसलिए पर्स में अगर फेस वाइप्स हो तो उससे चेहरा साफ कर मेकअप ठीक किया जा सकता है।
बॉबी पिन
दुल्हन के पर्स में बॉबी पिन्स का पैकेट भी होने चाहिए ताकी अगर रास्ते में बाल खराब हो जाए तो वो उसे वहीं सही कर सके। बालों के साथ बॉबी पिन्स के जरिए साड़ी की प्लेट्स को भी मैनेज किया जा सकता है। इस तरह से ये छोटे से दिखने वाले बॉबी पिन्स दुल्हन के बहुत काम (wedding tips for bride) आते हैं।
कॉम्पैक्ट
दुल्हन के पर्स में कॉम्पैक्ट भी रखा होना चाहिए। क्योंकि रास्ते में अगर मेकअप खराब होता है तो दुल्हन दोबारा से पूरा मेकअप तो नहीं कर सकती। हां, वो कॉम्पैक्ट के जरिए अपना टच-अप जरूर कर सकती है। इसलिए अगर पर्स में कॉम्पैक्ट होगा तो वो बहुत काम आएगा।
रेड लिपस्टिक
वहीं अगर बाकी मेकअप हल्का भी हो जाए तो लिपस्टिक के डार्क शेड के जरिए उसे लुक को अच्छा किया जा सकता है। इसलिए दुल्हन के पर्स में लिपस्टिक तो बेहद जरूरी है, खास तौर पर रेड कलर की। क्योंकि नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर सबसे अधिक रेड कलर की लिपस्टिक ही जंचती है।
परफ्यूम
इनके अलावा दुल्हन को अपने पसंद की कोई भी परफ्यूम पर्स में जरूर रखनी चाहिए। क्योंकि परफ्यूम से निकलने वाली खास तरह की सुगंध दुल्हन की मौजूदगी का खुशनुमा एहसास कराती है। इसलिए दुल्हन को अपने साथ में परफ्यूम की बॉटल जरूर कैरी करना चाहिए।