धार्मिक

राशिफल 20 सितंबर: आज इन 4 राशियों की दूर होंगी कठिनाइयां, बजरंगबली की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

आज हम आपको मंगलवार 20 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी निजी जिंदगी में जो भी परेशानियां चल रही थी, उनका हल आपको मिल सकता है। नौकरी में अच्छी तरक्की मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी में आपको काफी संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में परिवार के लिए कुछ लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज कोई भी जोखिम भरा कार्य हाथ में ना लें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में कुछ नई योजनाएं लागू करेंगे, जिनका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कारोबार करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ होने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपनी चतुराई से सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कुछ जरूरी काम थोड़े प्रयास में सफल हो जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार विस्तार की योजना के बीच आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। करियर के मामले में दिन बहुत भाग्यशाली नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की उम्मीद है। संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से किसी जरूरी काम में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता खत्म हो जाएगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपनी उर्जा का सही प्रयोग करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी कार्यों में फायदा होने के योग बने हुए हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अचानक आपको जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होने के योग नजर आ रहे हैं। किसी यात्रा से अच्छा फायदा प्राप्त होगा। बैंकिंग के लोगों को अच्छी सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आज लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आप खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। मन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनकी आज महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है, हो सकता है कि आपका रुका हुआ प्रमोशन लेटर भी आपको मिल जाए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने कामकाज को समय पर पूर्ण करेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कोई अधूरा काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना फंसे, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button