विशेष

नवरात्रि में पाना चाहते हैं मां की विशेष कृपा तो इन प्रसिद्ध देवी मंदिरों में जरूर दर्शन करें

मां दुर्गा के भक्तों के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, माना जाता है इन 9 दिनों में दैवीय शक्तियां अपने सबसे प्रभावी रूप में होती हैं। ऐसे में अगर इस दौरान पूजा अर्चना की जाए तो माता की विशेष कृपा मिल सकती है। अगर आप भी इस नवरात्र (Navratri 2022) मां की कृपा की लालसा रखते हैं तो आपके लिए हमारा ये लेख बेहद काम आ सकता है। दरअसल, इस आर्टीकल में आपको उन प्रसिद्ध देवी मंदिरों (Devi temples) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाले जागृत पूजा स्थल के रूप में जाने जाते हैं।

दिल्ली का छतरपुर मंदिर

नवरात्रों में दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है। दरअसल, इस मंदिर में मां कात्यायनी की प्रतिमा स्थापित है और इसे जागृत शक्तिपीठ माना जाता है। बता दें कि यहां नवरात्रों के दौरान देवी का रूप देखते ही बनता है, क्योंकि यहां मां कात्यायनी के श्रृंगार के लिए हर रोज दक्षिण भारत से रंग बिरंगे फूलों की माला मंगवाई जाती है। मान्यता है कि छत्तरपुर मंदिर में देवी के सुंदर स्वरूप के दर्शन से भक्तों की हर कामना पूरी होती है।

वैष्णो देवी मंदिर, कटरा

अब अगर बात नवरात्र में देवी पूजा के लिए प्रसिद्ध मंदिरों (Devi temples) की कर रहे हैं तो वैष्णो देवी मंदिर को कैसे भूल सकते है। गौरतलब है कि नवरात्रि में जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में विशेष धूम रहती है। यहां देश के हर कोने से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मां वैष्णो देवी की महिमा जग जाहिर है, इसलिए अगर आपके समय है तो आप इस नवरात्र वैष्णो देवी के दर्शन अवश्य करें।

कोलकाता का दुर्गा पंडाल

वहीं अगर आप मां दुर्गा के उपासक हैं तो आपके जीवन में एक बार नवरात्र के दौरान कोलकाता के दुर्गा पंडाल में जरूर जाना चाहिए। क्योंकि जिस तरह नवरात्र में देवी पूजा की जाती है, वैसी पूजा शायद कहीं और की जाती होगी। यहां के भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा देखते ही बनती हैं। वहीं यहां मां काली के पूजा की परंपरागत विधि भी बेहद रोचक लगती है, जिसे देखेन बाकी राज्यों से यहां भारी संख्या में लोग आते हैं।

Related Articles

Back to top button