विशेष

हिंदू लड़के को दिल दे बैठी मुस्लिम लड़की, बालिग होने तक किया इंतजार, हिंदू बन की शादी, लेकिन…

प्यार बहुत खूबसूरत एहसास है। प्यार क्या होता है, यह सिर्फ प्यार करने वाला ही जान सकता है। ऐसा कहते हैं कि प्यार में सबसे ज्यादा ताकत होती है। दो प्यार करने वाले एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। अपने प्यार को पाने के लिए लोग सारी दुनिया से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं। अमीरी, गरीबी, जात, धर्म की दीवार भी दो प्यार करने वालों को मिलने से रोक नहीं पाती है।

अक्सर हमें प्यार की कई किस्से-कहानियां सुनने को मिलती रहती हैं। इसी बीच राजस्थान की रहने वाली एक लड़की ने मध्यप्रदेश में रहने वाले एक लड़के के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। जी हां, एक मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म स्वीकार कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू लड़के से शादी रचाई। मुस्लिम लड़की ने शादी करने के लिए पहले हिंदू धर्म अपनाया और शादी कर ली लेकिन अब उसे डर सता रहा है।

किसी फिल्मों से कम नहीं है यह छोटी सी लव स्टोरी

दरअसल, आज हम आपको जिस मुस्लिम लड़की के बारे में बता रहे हैं, उसका नाम इशरा है, जो नौवी तक पढ़ी है लेकिन इशरा अब इशिका बन चुकी है। पूरे हिंदू रीति रिवाज फॉलो करने के बाद इकरा अब इशिका बन चुकी है। पंच गव्य से विधि पूर्वक स्नान किया और उसके बाद गायत्री मंदिर एवं आर्य समाज में शादी कर ली। पहले उदयपुर में शादी हुई और अब जोधपुर में शादी कर ली।

राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली 19 साल की इकरा को मंदसौर के रहने वाले राहुल वर्मा से 3 साल पहले प्यार हो गया था। राहुल वर्मा, इकरा के पड़ोस में ही रहते थे। वहीं राहुल के पिता मंदसौर में रहते हैं, लेकिन अपने पिता की दूसरी शादी करने के बाद राहुल हमेशा से ही अपनी मां के साथ नाना नानी के घर जोधपुर में रहते हैं। फिलहाल राहुल अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और इशिका की बात की जाए, तो वह 9वीं क्लास तक ही पढ़ी हुई है।

राहुल और इकरा 3 साल से रिश्ते में रह रहे हैं। जब इन दोनों को मोहब्बत हुई थी तो उस दौरान नाबालिग थे। ऐसे में उन्होंने बालिग होने तक इंतजार किया। जब वह बालिग हो गए तो उसके बाद परिवार और समाज के डर से दोनों ने एक बार घर से भाग कर शादी करने की प्लानिंग भी बनाई थी और दोनों ने शादी भी कर ली थी। इकरा उर्फ इशिता ने यह बताया कि राहुल उनके पड़ोसी थे और दोनों की बातचीत होने लगी थी।

दोनों को सता रहा है डर

राहुल और इशिता में बातचीत होने लगी और एक बार उन्होंने जन्मदिन मनाया, जिसका उन्होंने वीडियो भी बना लिया था और वह गलती से लीक हो गया था। जब परिवार वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इशिता को मुंबई अपने रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। लेकिन वह वहां से भाग निकली और अब दोनों ने शादी कर ली।

अब दोनों को समाज का डर सता रहा है। इशिता को परिवार का डर है क्योंकि वह इस शादी के लिए राजी नहीं हैं। वहीं पति को भी डर है कि कहीं कुछ गलत ना हो जाए। दोनों ही घर में कैद हो गए हैं और कहीं भी आने जाने से डर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button