बॉलीवुड

2 सगे भाइयों को डेट कर चुकी हैं सारा अली खान और जान्हवी कपूर, पूर्व CM से जुड़ा है कनेक्शन

हिंदी सिनेमा की उभरती हुई अदाकारा सारा अली खान और जान्हवी कपूर करीब चार साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बता दें श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर हैं। वहीं अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हैं। सारा अली खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म “केदारनाथ” से की थी। वहीं जान्हवी कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म बॉलीवुड फिल्म “धड़क” से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इन दोनों ही अभिनेत्रियों की डेब्यू फिल्म सफल साबित हुई थी।

सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों ही एक-दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं। अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता है। इन दोनों ही अभिनेत्रियों के फैंस की संख्या दुनिया भर में लाखों में है। वहीं आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कभी सारा और जान्हवी दो सगे भाइयों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद इनका अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था।

करण जौहर ने अपने शो में किया खुलासा

दरअसल करण जौहर के रियलिटी शो “कॉफी विद करण” के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर पहुंची थीं। इस दौरान इन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसे ऐसे खुलासे किए थे जिन्हें सुनकर फैंस हैरान हो गए थे। लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर दोनों अभिनेत्रियां हैरान हो गई थी। करण ने इन दोनों अभिनेत्रियों के एक्स बॉयफ्रेंड का शो में ही खुलासा कर डाला।

आपको बता दें कि कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर, सारा अली खान के पास ही बैठी नजर आईं। इस दौरान करण जौहर ने दोनों अभिनेत्रियों से उनके एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसे ऐसे सवाल पूछे, जिसे सुनने के बाद किसी को भी शर्म आ जाएगी। इन दोनों अभिनेत्रियों के बीते हुए कल को लेकर करण जौहर इस दौरान कई खुलासे करते नजर आए।

करण जौहर ने अपने शो में सारा अली खान और जान्हवी कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि दोनों ने एक वक्त में दो भाइयों को डेट किया था। करण जौहर ने यह कहा कि “मैं कोरोना से पहले की बात कर रहा हूं। मुझे नहीं पता आप दोनों की दोस्ती का लेवल आज क्या है लेकिन मुझे याद है कि आप दोनों ने एक वक्त पर दो भाईयों को डेट किया है।” करण जौहर की यह बात सुनकर दोनों अभिनेत्रियां हैरान हो गई थीं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते हैं सारा और जान्हवी के एक्स बॉयफ्रेंड

आपको बता दें कि वीर पहारिया और शिखर पहारिया ही वह दो सगे भाई थे जिन्हें जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने डेट किया था। वीर पहारिया और शिखर पहारिया दोनों ही बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वीर पहारिया और शिखर पहारिया दोनों महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

वहीं करण जौहर ने जान्हवी कपूर से भी एक सवाल पूछा था। करण ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स किया है. तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा “मैं पीछे नहीं जा सकती।”

Related Articles

Back to top button