बॉलीवुड

रणबीर से बेहद प्यार करती थीं दीपिका, फिर भी क्यों टूट गया रिश्ता? एक्ट्रेस ने खोले राज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “ब्रह्मास्त्र” को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रणबीर कपूर की फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं बल्कि आज हम आपको दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ हुए रणबीर कपूर के चर्चित ब्रेकअप के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कि एक समय था जब हिंदी सिनेमा में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का अफेयर चर्चाओं में था। दोनों के अफेयर की अब भी चर्चा होती रहती है। भले ही यह दोनों अपने अपने जीवन में काफी आगे बढ़े चुके हों, परंतु एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। परंतु इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक ना चल सका। इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और दीपिका के बीच बढ़ी थीं नजदीकियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2007 में आई फिल्म “बचना ऐ हसीनों” में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। यह दोनों सीरियस रिलेशन में थे और दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे।

दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर से काफी प्यार करती थीं और वह इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं। दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर बनवा लिया था। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई थीं लेकिन इसके बावजूद भी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप कैसा हुआ? इसके बारे में आपको बताएंगे।

कैसे हुआ रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप?

खबरों के अनुसार देखा जाए तो दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में रहने के दौरान भी रणबीर कपूर उन्हें धोखा दे रहे थे। दीपिका पादुकोण को उनके करीबियों ने कई बार इस बारे में उनको बताया भी था। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि रणबीर ने ब्रेकअप ना करने के लिए मिन्नतें मांगी थी।

इसी वजह से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने उनको एक मौका और दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह सुधरे नहीं। दीपिका पादुकोण ने यह बताया था कि उन्होंने खुद रंगे हाथों रणबीर कपूर को उन्हें चीट करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था।

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर की नजदीकियां अभिनेत्री अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ बढ़ने लगी थीं। ऐसा कहा जाता है कि यह दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में भी रहे थे परंतु जल्दी इनका भी ब्रेकअप हो गया और एक दूसरे से अलग हो गए। खैर, अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button