मनोरंजन

लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने किया ऐसा धांसू डांस, देखते रह गए मेहमान, देखिए वायरल Video

हर किसी के जीवन में शादी सबसे खास दिन होता है। हर कोई अपने शादी वाले दिन को खास बनाने का प्रयास करता है। दूल्हा और दुल्हन यही चाहते हैं कि उनकी शादी खास और यादगार रहे, जिसके लिए वह कई दिनों से पहले से ही तैयारी में लग जाते हैं। वैसे देखा जाए तो भारत में होने वाली शादी में डांस की बहुत अहम भूमिका होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी डांस से जुड़े हुए वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं।

आजकल की शादी में आए मेहमान भी कोरियोग्राफर से डांस सीखते हैं और फंक्शंस में परफॉर्म करते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया पर आप लोगों ने कई शादी में होने वाले डांस वीडियोस को देखा होगा, जिनमें कुछ बारातियों के अजीबो गरीब डांस देखने को मिलते हैं, तो कुछ में दूल्हा-दुल्हन का बेहद खूबसूरत डांस देखने को मिलता है। इसी बीच एक दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दुल्हन ने किया जोरदार डांस

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हुई बहुत सी वीडियोस वायरल होती रहती हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। शादी से जुड़ी हुई कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हुई वीडियो की भरमार है। इसी बीच एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन को देख सकते हैं, जो अपने ब्राइडल लुक में गजब ढा रही है। लेकिन इस दुल्हन की सुंदरता के साथ-साथ इसके डांस ने कई लोगों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी होंगी। सुर्ख लाल जोड़े में सजी दुल्हन स्टेज पर ऐसा धांसू डांस करती है कि सभी मेहमान देखते ही रह जाते हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन “कुछ कुछ होता है” फिल्म के गाने “साजन जी घर आए” पर जोरदार डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में दुल्हन का कॉन्फिडेंस भी वाकई में लाजवाब है। इतने भारी जोड़े को पहनकर डांस स्टेप्स करना और एक्सप्रेशन्स देना काफी मुश्किल काम हो जाता है। दुल्हन का डांस देखकर शादी में आए सभी मेहमान भी हैरान हो गए। इस वीडियो में दुल्हन का डांस देखने के बाद ऐसे बहुत से लोग हैं, जो खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं।

वीडियो हो रहा जमकर वायरल


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट (Sharechat) पर शेयर किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस वीडियो को लाइक भी किया है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ ने दुल्हन के डांस की तारीफ की है तो कुछ ने दुल्हन को सुंदर कहा है। लगातार वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शंस देते दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button