बॉलीवुड

देर रात दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं अजय देवगन की बेटी न्यासा, कूल अंदाज में किया डांस: Video

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। न्यासा ने अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन इसके बावजूद वह किसी मशहूर एक्टर से कम नहीं है। आए दिन न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है जिसमें उनका मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है। न्यासा को पार्टी करने का काफी शौक है, ऐसे में जब भी वह फ्री होती है तो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने निकल जाती है जिसकी झलक फैंस को भी दिखाती है। तो आइए देखते न्यासा देवगन की लेटेस्ट पार्टी की तस्वीरें…

nysa devgan

दरअसल, 24 नवंबर को दुनियाभर में ‘थैंक्सगिविंग डे’ सेलिब्रेट किया गया। यह एक ऐसा दिन है जब हर कोई एक दूसरे का शुक्रिया अदा कर सकता है। ऐसे में काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भी अपने दोस्तों के साथ इस पल को एंजॉय किया और उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें अपने सारे दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है।

nysa devgan

बता दे न्यासा देवगन के साथ इस पार्टी में अर्जुन रामपाल की बेटी माहिरा, सुनील शेट्टी के बेटे अरहान की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ इसके अलावा न्यासा के खास दोस्त ओरहान अवतारमणि दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर पर लुटाया है।

nysa devgan

इन तस्वीरों पर खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडणेकर समीक्षा, वीर पहाड़िया और डीजे गणेश जैसे कई लोगों ने कमेंट कर इनकी तारीफ की। तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो भी साझा किया जिसमें यह सारे मस्ती भरा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं न्यासा देवगन हर एक पल को एंजॉय करती हुई दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)


हालांकि कोई पहला मौका नहीं था जब न्यासा इस तरह से अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई दिखाई दी। वह अक्सर ही पार्टी करती नजर आती है और उनकी वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जहां कई लोग न्यासा देवगन की तस्वीरों को पसंद करते हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं।

nysa devgan

बता दे अजय देवगन और काजल की शादी साल 1999 में हुई थी जिसके बाद उनके घर साल 2003 में बेटी न्यासा का जन्म हुआ। इस कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम युग है। न्यासा ने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया से स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह स्विट्जरलैंड में रहकर आगे की पढ़ाई कर रही है।

nysa devgan

पिछले दिनों ये चर्चा हो रही थी कि न्यासा भी बाकी स्टारकिड्स की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखेगी, लेकिन जब अजय देवगन से उसके बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि, “वह अभी टीनएजर है। उसने काजोल या मुझे अब तक नहीं बताया है कि वह किस चीज में करियर बनाना चाहेगी। फिलहाल, वह विदेश में पढ़ाई कर रही है। अगर वह फिल्मों में करियर बनाने का फैसला लेती है तो यह उसकी पसंद होगी। पैरेंट्स होने के नाते हम हमेशा उसे सपोर्ट करेंगे।”

Related Articles

Back to top button