विशेष

वायरल हुई एक मजदूर कपल की प्यारी लव स्टोरी, पढ़ेंगे तो आपको भी हो जायेगी मुहब्बत

प्यार एक खूबसूरत एहसास है। यह प्रेम, प्यार, मोहब्बत, इश्क, लव कई नामों से जाना जाता है। प्यार के बारे में बहुत सारी धारणाएं बनी हुई हैं कि प्रेम अंधा होता है, देखकर किया जाता है, हो जाता है, प्रेम पागलपन है, प्रेम दीवानापन है। प्यार क्या होता है यह सिर्फ प्यार करने वाला ही समझ सकता है। कहते हैं कि प्यार कुछ नहीं देखता। प्यार किसी को भी कहीं भी हो जाता है। जब किसी को प्यार हो जाता है तो उसे अपने प्यार के सिवा और कुछ नजर नहीं आता है।

ऐसा कहते हैं कि प्यार करने वाले एक दूसरे को पाने के लिए सारी दुनिया से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं। इसी बीच दिल्ली से कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है। दरअसल, यह कहानी यहां के एक मजदूर कपल की है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। बीते कुछ दिनों पहले ही उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में वह दोनों चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं। जब लोगों ने इस प्यारे कपल की प्यारी कहानी पढ़ी तो उनकी कहानी ने सबका दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पर इन्होंने शेयर की थी ये कहानी

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मयंक ऑस्टेन सूफी ने अपने @thedelhiwalla पेज पर यह कहानी साझा किया है। तस्वीरों में दो लोग बैठे हुए देखे जा सकते हैं। तस्वीर में बैठे हुए शख्स का नाम अफजल है और उनकी पत्नी का नाम सबीना है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अफजल ने ब्लैक जींस और ब्राउन शर्ट पहन रखी है। वहीं सबीना सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। जब वह दोनों एक साथ चाय पीते हैं, तो एक ही क्लास में चाय पीते हैं। पोस्ट में इन दोनों की कहानी के बारे में यह बताया गया है कि दोनों को पहले एक दूसरे से प्यार है और फिर चाय से प्रेम है।

ऐसे अच्छा लगता है चाय पीना

मयंक ने जो कहानी अपने इंस्टाग्राम में पेज पर पोस्ट की है, उसमें उन्होंने बताया है कि अब अफजल ने उन्हें बताया कि उन्हें ऐसे ही चाय पीना अच्छा लगता है। वहीं सबीना का ऐसा कहना है कि वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। यहां तक कि 21 साल के अफजल और 19 साल की सबीना खाना भी एक ही प्लेट में खाते हैं। इन दोनों ने 1 साल पहले शादी कर ली थी। इन दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार वाले उनके रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।

ऐसे दोनों के बीच हुआ प्यार

आपको बता दें कि अफजल और सबीना दोनों ही एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं, इसी वजह से उनके परिवारवाले उनकी शादी नहीं करवाना चाहते थे। अफजल मजदूर हैं। एक दूसरे की बहुत सारी चीजें धीरे-धीरे कपल को पसंद आने लग गईं। सबीना का ऐसा बताना है कि अफजल का हेयर स्टाइल उन्हें बहुत अच्छा लगा। अफजल के बात करने का तरीका उनको बहुत पसंद है। वहीं अफजल ने सबीना के बारे में यह बताया कि “कहां से शुरू करूं? उसका नेचर बहुत अच्छा है। वो हमेशा दुपट्टे में रहती है, मुझे यह बात भी बहुत अच्छी लगती है।”

ऐसे हुई दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत

आखिर में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए और इसी के साथ उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। उन्होंने किराए पर एक रूम अपने पेरेंट्स के घर के पास ही ले लिया। जब काम के बाद अफजल हर शाम को घर वापस आता है, तो सबीना के साथ खाना बनाने में मदद करता है। सबीना बताती है कि वह दिन भर काम करता है, मेरी जिंदगी आसान हो जाए, इसलिए वह काम करने के बाद घर लौटकर घर पर भी काम करता है।

इन दोनों के बीच कभी-कभी अनबन भी हो जाती है, पर फिर सब कुछ ठीक हो जाता है। अफजल बताते हैं कि शादी के बाद वह ज्यादा मेहनती और जिम्मेदार हो गया है। वह मेहनत करके ज्यादा रुपए कमाना चाहता है। फिलहाल वह रोज के ₹300 कमाता है। सबीना हंसते हुए कहती हैं कि अब उन्हें मम्मी की डांट नहीं खानी पड़ती।

कपल ने पार्क में की थी शादी

आपको बता दें कि पब्लिक पार्क में कपल ने शादी रचाई थी। उनकी शादी के इस खास मौके पर दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। काजी साहब ने शादी करवाई थी। शादी में आए मेहमानों को रसगुल्ला और पेप्सी परोसा गया था। लोगों को अफजल और सबीना की यह लव स्टोरी बहुत पसंद आ रही है। उनकी इस लव स्टोरी को पढ़ने के बाद लोग प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button