धार्मिक

अगले माह ये मायावी ग्रह बदलेगा अपनी राशि, जानिए कौन सी राशियां होंगी मालामाल, किसको होगी परेशानी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रहों में छोटे-मोटे बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से समय के अनुसार व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां भी बदलती रहती हैं। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों में बदलाव होने की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर महीने में केतु का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है। केतु 23 तारीख को प्रातः काल 8:20 बजे पर धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में केतु एक मायावी ग्रह माना जाता है। आखिर यह परिवर्तन आपकी राशियों को किस तरह प्रभावित करेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सांसारिक जीवन की अपेक्षा आध्यात्मिक जीवन में आपकी रूचि अधिक रहने वाली है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी बात की चिंता दूर हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पुरानी शारीरिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आपसे नाराज नजर आएंगे। आपको नौकरी के क्षेत्र में काफी संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। व्यापार में भागीदारों से मतभेद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस परिवर्तन की वजह से शुभ परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपको अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। कामकाज की योजनाएं बाधित हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को संतान से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपके बीच दूरियां बनेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को इस गोचर की वजह से सुखों में कमी आने की संभावना बन रही है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो शुभ मुहूर्त देखकर इन चीजों को खरीदें। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के साहस में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने के संकेत मिल रहे हैं। आप धार्मिक कार्यों की तरफ आकर्षित होंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आप यदि कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय इस गोचर की वजह से काफी हद तक ठीक रहेगा। घरेलू परिस्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को इस गोचर की वजह से रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक रुका हुआ पैसा मिल सकता है। घर में सभी लोगों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। व्यापार के सिलसिले में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस गोचर की वजह से आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घरेलू मुद्दों का हल निकल सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में घाटा होने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आपको काफी संभल कर चलना होगा। कठिन परिस्थितियों में अपनी बुद्धिमानी से काम लीजिए।

Related Articles

Back to top button