इन अभिनेत्रियों को अपना साड़ी लुक पड़ा महंगा, लोगों को नहीं आया पसंद तो हुईं ट्रोल!

हर महिला साड़ी के लिबास में बेहद आर्कषक नजर आती है, जो उसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाती है। लेकिन अगर बात बॉलीवुड अभिनेत्रियों की करें तो कभी-कभी वो साड़ी के लिबास में भी कुछ अलग और एक्स्ट्रा करने और दिखाने के चक्कर में फंस कर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो जाती हैं। आज हम उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो साड़ी लुक में ट्रोल हो चुकी हैं।
मंदिरा बेदी
अपनी फिटनेस के चलते सुर्खियों का केंद्र बनी रहने वाली स्टार मंदिरा बेदी सबके दिलों पर छाई रहती हैं।
फिटनेस के अलावा उनकी साड़ी पहनने की अदा भी कम कातिलाना नहीं है। कभी-कभी ज्यादा करने के चक्कर में मंदिरा बेदी भी अपने साड़ी लुक को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो जाती हैं। यही वजह है कि मंदिरा का एक्स्ट्रा और अलग साड़ी लुक फैंस को भी खुश नहीं कर सका और उन्होंने इस लुक को नाकार दिया।
सोनम कपूर
अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपनी एक्स्ट्रा और अलग साड़ी लुक में दिखने के लिए ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं। जी हां, कई बार सोनम कपूर गलत तरीके से ड्रेपिंग व कलर सिलेक्शन में फंस गईं। जिसके चलते वो अपने ब्लाउज सिलेक्शन को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। फैंस को सोनम कपूर का साड़ी लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शंकुतला देवी के चलते सुर्खियों में हैं। विद्या बालन बेहद टैलेंटेड हैं और साड़ी में बेहद एलिगेंट और प्यारी लगती हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी पसंद को लोग ना-पसंद कर देते हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म शंकुतला देवी में आपको विद्या बालन अलग-अलग किरदार और अवतार में नज़र आएंगी। एक बार से अभिनेत्री का यह अंदाज आपको अपना बनाने में सफल साबित होगा।
अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के कारण लगातार चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। यह फिट और सुपर मॉडर्न दिखने वाली अभिनेत्री भी साड़ी के मामले में मार खा जाती हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अमीषा बिकिनी पहनना चाहती थीं और उसी को ब्लाउज़ बना दिया। अमीषा का यह साड़ी सेंस फैंस को भी पसंद नहीं आया।
ऐश्वर्या राय
इसके अलावा ऐश्वर्या राय भी अपने साड़ी वाले लुक से फैंस को प्रभावित करने में नाकामयाब रहीं। जी हां,
ऐश्वर्या राय भी गलत सिलेक्शन से बच नहीं पाईं। कहीं साड़ी के रंग को लेकर तो कभी ब्लाउज की जगह बिकिनी जैसा पीस पहन लेना और साथ ही गलत हेयर स्टाइल और जवेलरी के चलते ऐश्वर्या राय ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।
सनी लियोनी
हॉटनेस और बोल्डनेस की सारी हदें पार कर चुकी सनी लियोनी भी साड़ी के लुक में फैंस को प्रभावित करने में नाकामयाब रहीं। इस बात का पता तो सनी की इस तस्वीर को देखकर ही लगाया जा सकता है।
मलाइका अरोड़ा
जब बात फैशन और स्टाइल की आती है तो मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर आता है। जी हां, स्टाइल के मामले में मलाइका सबसे ऊपर रहती हैं और उनकी सेक्सी फ़िगर पर सब अच्छा भी लगता है। लेकिन मलाइका ज्यादा ही सेक्सी नज़र आने के चक्कर में मात खा चुकी हैं।