मनोरंजन

टीवी की ये एक्ट्रेसेस झेल चुकी हैं पति की मौत का दर्द, बेहद काम उम्र में खोया पार्टनर

मनोरंजन जगत के ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। वहीं इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टीवी इंडस्ट्री की उन मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अपने जीवन में प्यार तो मिल गया परंतु पार्टनर का साथ ज्यादा दिनों तक नहीं मिल सका।

टीवी की इन अभिनेत्रियों ने शादी के कुछ सालों बाद ही अपने पार्टनर को खो दिया। टीवी इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो असल जिंदगी में विधवा हो चुकी हैं। विवाह के बंधन में बंधने के कुछ वर्षों पश्चात ही पति का साथ छूट गया, जिसके बाद यह सिर्फ यादों के सहारे ही जैसे-तैसे अपनी जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

केतकी दवे (Ketaki Dave)

टीवी इंडस्ट्री में अभिनय के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री केतकी दवे का नाम इस लिस्ट में पहले है। हाल ही में “अनुपमा” जैसे टीवी सीरियल्स में काम करने वाली अभिनेत्री केतकी दवे के एक्टर पति रसिक दवे का निधन हो गया था। रसिक दवे 65 वर्ष के थे।

मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh)

मयूरी देशमुख टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने करियर में कई धारावाहिकों में काम किया है। मयूरी देशमुख ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। आपको बता दें कि मयूरी देशमुख ने साल 2016 में आशुतोष भाकरे से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के महज 4 साल बाद ही उनका सुहाग उजड़ गया। साल 2020 में मयूरी देशमुख के पति ने खुद ही अपने जीवन की लीला समाप्त कर ली थी।

मंदिरा बेदी (Mandira Bedi)

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का पिछले ही साल 2021 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वहीं पति के ऐसे अचानक दुनिया छोड़ जाने के बाद मंदिरा बेदी बिल्कुल अकेली पड़ गईं। अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने 49 साल की उम्र में पति की मृत्यु का सदमा झेला है।

कृतिका देसाई (Krutika Desai)

इस लिस्ट में बुनियाद जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री कृतिका देसाई का भी नाम शामिल है। अभिनेत्री कृतिका देसाई के पति इम्तियाज खान का साल 2020 में इंतकाल हो गया था। तब से अभिनेत्री अकेले ही जीवन जी रही हैं।

कहकशां पटेल (Kahkashan Patel)

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कहकशां पटेल ने बिजनेसमैन आरिफ पटेल संग शादी रचाई थी। लेकिन साल 2018 में ही कहकशां पटेल के पति का देहांत हो गया था। तब से वह अकेले ही अपना जीवन व्यतीत कर रहीं हैं।

नंदिनी (Nandini)

नंदिनी तमिल टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं। नंदिनी के पति कार्तिकेयन ने साल 2017 में अपने जीवन की लीला खुद समाप्त कर ली थी।

शांतिप्रिया (Shantipriya)

अभिनेत्री शांतिप्रिया कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री शांतिप्रिया महज 35 वर्ष की आयु में विधवा हो गई थीं। उन्होंने फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ से विवाह किया था।

Related Articles

Back to top button