विशेष

खंडहर समझ जहां नहीं जाते थे लोग, वहां मकबरे को खोदा तो मिला सोने का भंडार

आज जहां लोगों के पास अपनी चल संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए बैंक और लॉकर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं, वहीं पुराने जमाने में लोग अपनी धन को सुरक्षित करने के लिए उसे जमीन में गाड़ देते थे। ऐसे में कई बार ऐसा भी हुआ कि इन सपंत्तियों के वारिसों को ही इनका पता नहीं चल सका और इस तरह से न जाने कितनी धन-सपंत्ति सालों से जमीन में धरी की धरी रह गई हैं। ऐसे ही एक 1300 साल पुराने घराने की संपत्ति अब जाकर एक खुदाई के दौरान मिली है, जिसकी खबरें (archaeologists found gold treasure) अब पुरी दुनिया में सुर्खियां बना रही हैं।

मकबरे में वारी साम्राज्य के 7 लोगों के शव के साथ मिली अकूत दौलत

दरअसल, ये मामला दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप पर बसे देश पेरू का है, जहां के पुरातत्वविदों को एक कब्रिस्तान की खुदाई के दौरान 1300 साल पुराना मकबरा मिला है। जिसे वारी साम्राज्य का प्राचीन मकबरा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस खुदाई में वारी साम्राज्य के 7 लोगों के शव अवशेष के साथ ही अकूत दौलत भी मिली है। जिसमें सोने और चांदी के जेवरों के साथ ही कांसे के औजार, चाकू, कुल्हाड़ी और कुछ बुने हुए कपड़े मिले हैं।

500 ईस्वी से 1000 ईस्वी के बीच रहा है वारी सभ्यता का अस्तित्व

गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ के पुरातत्व विभाग ने इस ऐतिहासिक खोज की जानकारी दी है। पुरातत्व वैज्ञानिकों का कहना है कि वारी सभ्यता का अस्तित्व 500 ईस्वी से 1000 ईस्वी के बीच था। ये मकबरा उसी वक्त है, जब वारी साम्राज्य यहां रहा होगा। पुरातत्वविदों ने दावा किया है कि इस मकबरे की खुदाई में वारी साम्राज्य के एक कुलीन शख्स का अवशेष पाया गया है, जिसे ‘Lord of Huarmey’ कहा जाता था। वहीं कुल 7 शव अवशेषों में चार वयस्क और तीन किशोर के बताए जा रहे हैं।

इससे पहले 2012 में खोजा गया बड़ा मकबरा, जिसमें मिले रानियों के शव

बता दें कि इससे पहले इस मकबरे से कुछ दूरी पर एक बड़ा मकबरा मिला था। जिसकी खोज Miłosz Giersz और उनकी पत्नी Prządka-Giersz ने साल 2012 में की थी। तभी इस बड़े मकबरे में तीन कुलीन महिलाओं के शव- अवशेष पाए गए थे जिन्हें ‘वारी क्वीन’ कहा जाता था। हालांकि जब बाद में इस बड़े मकबरे की खोज की गई तो इसमें इन 3 रानियों के साथ ही 58 दूसरे लोगों के शव-अवशेष भी मिलें। बताया जाता है कि उनमें से कुछ महिलाएं निम्न सामाजिक वर्गों से संबंध रखती थीं और ऐसे में माना गया था कि शायद इन बाहरी महिलाओं की बलि दी गई थी। फिर उनके शवों को रानियों के साथ बड़े मकबरे में दफनाया गया था।

वैसे बताया जा रहा है कि इस मकबरे की जानकारी तो शोधकर्ताओं को सालों पहले 1940 में ही मिल गई लेकिन माना जा रहा था कि ये मकबरा अंदर से खाली होगा। पर अब जब यहां खुदाई में वारी साम्राज्य के लोगों के शव अवशेष के साथ ही सोने-चांदी का भंडार (archaeologists found gold treasure) मिला है तो पुरातत्वविदों को पेरू के इस कस्बे का ऐतिहासिक महत्व समझ में आ गया है।

Related Articles

Back to top button