बॉलीवुड के ये टॉप स्टार शादी में डांस के लिए लाखों- करोड़ों के हिसाब से करते हैं फीस चार्ज

कई बड़ें और प्राइवेट इवेंट का हिस्सा बनना आजकल बॉलीवुड सितारों के लिए आम बात है। वहीं जिस भी पार्टी या शादी में फिल्मी सितारें शामिल होते हैं वहां की रौनकें और भी बढ़ जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किसी भी इवेंट या शादी में शामिल होने के लिए ये फिल्मी सितारें कितनी फीस चार्ज करते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे आखिर ये फिल्मी सितारे किसी भी पार्टी का हिस्सा बनने के लिए कितने लाखों-करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान पुरी दुनिया पर राज करते हैं और उनके चाहने वालों की कोई कमी नही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए शाहरुख खान लगभग 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं अगर उन्हें परफॉर्म करने के लिए कहा जाए तो वह 7 से 8 करोड़ रुपए बढ़ा देते हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वैसे अक्षय किसी भी तरह के इवेंट का कम ही हिस्सा बनते हैं खास तौर पर तब जब वो इवेंट लेट नाइट हो। क्योंकि, अक्षय देर रात तक घर से बाहर रहना पसंद नहीं करते। अक्षय किसी इवेंट में शामिल होने के लिए 1.5 करोड़ यानी ढाई करोड़ फीस चार्ज करते हैं और वहीं जब किसी ब्रांड को प्रमोट करना हो तो 8 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
कैटरीना कैफ
फिल्म इंडस्ट्री की टॉप स्टार कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। शीला की जवानी यानी कैटरीना कैफ किसी इवेंट में डांस परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं, जबकि ब्रांड प्रमोशन के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।
रणवीर सिंह
फिल्म इंडस्ट्री के अतरंगी सुपरस्टार रणवीर सिंह भी पीछे नहीं हैं। वह किसी इवेंट में शामिल होने के लिए 70 लाख रुपये लेते हैं, वहीं अगर उनके सामने डांस परफॉर्मेंस की फरमाइश रख दी जाए तो वह 1 करोड़ रुपए अलग से चार्ज करते हैं।
करीना कपूर
बॉलीवुड बेबो यानी करीना कपूर खान किसी भी ऑफिस या दुकान का उद्घाटन के लिए 30 से 60 लाख और किसी पार्टी का हिस्सा बनने पर 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसी के साथ अगर पार्टी में डांस करना पड़े तो वो 1.5 करोड़ रुपये लेती हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान किसी पार्टी में डांस करने के लिए 1.25 से 2 करोड़ रूपए तक की फीस चार्ज करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री की शान प्रियंका चोपड़ा किसी पार्टी और इवेंट में शामिल होने के लिए वे 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
ऋतिक रोशन
डांसर सुपरस्टार ऋतिक रोशन किसी पार्टी में शामिल होने या परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
सनी लियोनी
आपको जानकर हैरानी होगी कि बेबी डॉल यानी सनी शादियों या पार्टीज में 30 मिनट से कम की स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 25 से 35 लाख रुपये चार्ज करती हैं।