समाचार

शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे दूल्हे के दोस्त, खूबसूरती ऐसी कि दुल्हन भी लगी फीकी, देखें Video

शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन इस शादी को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। इसके अलावा उनके दोस्त और रिश्तेदार भी शादी में मनोरंजन का तड़का लगाकर इसे यादगार बना देते हैं। कोई भी शादी बिना दोस्तों के अधूरी सी लगती है। जब दोस्त शादी में धमाचौकड़ी मचाते हैं तो इस शादी की रौनक बढ़ जाती है।

शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे दूल्हे के दोस्त

आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं जहां दोस्तों ने दूल्हे के लिए कुछ ऐसा किया जो सबसे अनोखा और मजेदार था। दरअसल दूल्हे के दोस्त शादी में साड़ी पहनकर आ गए। आमतौर पर दूल्हे के दोस्त बड़े हीरो बनकर शादी में आते हैं। लेकिन यहाँ उन्होंने महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर और सजधजकर एंट्री मारी। इसके बाद जो हुआ वह और भी मजेदार था।

जब दोस्त साड़ी पहनकर शादी में आए तो उनका लुक देखकर दोस्त की हंसी छूट गई। सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि दुल्हन और वहाँ मौजूद मेहमान भी जोर जोर से हंसने लगे। आलम ये था कि शादी में दुल्हन को छोड़कर हर कोई साड़ी पहने इन दोस्तों को देखने लगा। इन्होंने दूल्हा दुल्हन की सारी लाइम लाइट चुरा ली।

नजारा देख छूट गई लोगों की हंसी

दरअसल वीडियो देखकर लग रहा है कि ये शादी विदेश में हो रही है। दूल्हा और दुल्हन तो इंडियन ही है लेकिन दूल्हे के दोस्त विदेशी हैं। उन्होंने अपने इंडियन दोस्त की शादी को खास बनाने के लिए भारतीय संस्कृति के इस लोकप्रिय परिधान को चुना। एक तरह से वह इस संस्कृति के प्रति अपना सम्मान और प्यार प्रकट कर रहे थे।

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर paraagonfilms नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को देख लोग भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वह इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये बहुत ही फनी है।” वहीं दूसरे ने कहा “ऐसे दोस्त भगवान सभी को दे।” फिर एक कमेंट आता है “इन्होंने तो दुल्हन को भी फीका कर दिया।” वहीं एक शख्स लिखता है “आखिर क्या था ये?”

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको दूल्हे के दोस्तों का यह अनोखा अंदाज कैसा लगा? यदि आपका दोस्त आपकी शादी में ऐसी कोई हरकत कर दे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? हमे अपने जवाब कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो शेयर भी करें।

Related Articles

Back to top button