धार्मिक

राशिफल 27 सितंबर: बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशि वालों का सुधरेगा जीवन, सभी संकट होंगे दूर

आज हम आपको मंगलवार 27 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना बनी हुई है। सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरे कर सकते हैं। जो लोग नहीं नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे और अच्छा लाभ भी कमाने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। बेवजह के बाद विवाद में ना पड़े। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। बेकार की बातों पर अपने समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए आज कुछ धन व्यय कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन शांत रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। किसी सहकर्मी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, इससे आपके सभी परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान की उन्नति से आपका मन बहुत खुश होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा जरूर उठाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खास नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचना होगा अन्यथा कोई वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर कीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज किस्मत का साथ मिल सकता है। लेकिन हर काम आप अपनी किस्मत के भरोसे ना छोड़े, आपको अपनी मेहनत पर सबसे ज्यादा भरोसा करने की जरूरत है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने जीवन में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन परेशानियां लेकर आया है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। निवेश करने से बचना होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल होने की संभावना बनी हुई हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके पेंडिंग काम पूरे हो जाएंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं और उनके साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने योजना बनाएंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापारियों के अटके हुए काम पूरे होंगे लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। निजी जीवन की स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत पर मामूली असर देखने को मिलेगा। इसलिए आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button