धार्मिक

शुक्र का गोचर इन 5 राशियों के नवरात्रि को बनाएगा खास, खूब होगी पैसों की बरसात

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो गई है। अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा आराधना की जाएगी। इस बार की नवरात्रि 9 दिन के लिए पड़ रही है। नवरात्रि के दिनों में भक्त मां अंबे की भक्ति के रंग में डूबे रहेंगे। नवरात्रि के यह 9 दिन बहुत ही पवित्र माने जाते हैं। ऐसे में 24 सितंबर को शुक्र ने कन्या राशि में गोचर किया है, जिससे कुछ राशि वालों के लिए शुक्र खुशियों की सौगात लेकर आ रहे हैं।

शुक्र के गोचर की वजह से कुछ राशि वाले व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्हें इन नवरात्रि के 9 दिनों में विशेष धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। बता दें कि शुक्र ग्रह ने बुध की राशि कन्या में प्रवेश किया है, जिसका कई राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। परंतु कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनको कारोबार में जबरदस्त फायदा होता दिखाई दे रहा है। तो चलिए जानते हैं यह राशि वाले कौन से हैं।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए शुक्र का गोचर बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, इतना ही नहीं बल्कि इस राशि वाले लोगों को इस समय अवधि के दौरान यात्रा करने से बचना होगा अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। निजी जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है लेकिन धन के मामले में शुक्र का यह गोचर आपके लिए बहुत कुछ लेकर आया है। आपको अपनी मेहनत और धैर्य का फल मीठा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर होने की वजह से वृषभ राशि वाले लोगों के लिए नवरात्रि के यह 9 दिन बहुत खास साबित होंगे। आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपको इस समय धन लाभ प्राप्ति की पूरी संभावना है। धन एकत्र करने में कामयाबी हासिल करेंगे। बच्चों से संबंधित कुछ परेशानियां अगर चल रही है, तो वह बहुत ही जल्द खत्म हो जाएंगे।

मिथुन राशि

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यह समय मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होने वाला है। आर्थिक बढ़ोतरी के साथ धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान चल रहे थे, तो उससे बहुत ही जल्द निजात मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कई माध्यमों से पैसा कमा सकते हैं। करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अगर आपने कोई पुराना लोन लिया है, तो आप इस दौरान उसे चुकाने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। इस दौरान कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

Related Articles

Back to top button