9 साल की बच्ची को लगी अश्लील फिल्मों की लत, बड़े व्यक्ति से बनाए संबंध, कोर्ट ने सुनाई पिता को

बच्चों के घर में आने से खुशी का माहौल तो बनता ही है, साथ में जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। बच्चों के जन्म के बाद माता-पिता की उनकी परवरिश की जिम्मेदारी होती है। बचपन में बच्चों को जैसी बातें सिखाई जाती हैं, वह उसी के अनुसार अपना जीवन जीने लगते हैं। आप ऐसा समझ लीजिए कि छोटे बच्चे मिट्टी के गोले जैसे होते हैं, आप उन्हें जैसा शेप देते हैं वह उसी आकार में ढल जाते हैं। इसीलिए बच्चों की परवरिश आप कैसे कर रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है।
माता-पिता की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने बच्चों को सही और गलत चीजों में फर्क करना सिखाएं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट का जमाना है। एक क्लिक पर सबकुछ खुल जाता है। वहीं बच्चे भी आजकल पूरे दिन मोबाइल में ही चिपके रहते हैं। इंटरनेट पर हर प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ गंदी चीजें भी हैं, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।
इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पिता की लापरवाही के चलते महज 9 वर्ष की बच्ची को पॉर्न देखने की लत लग गई। इतना ही नहीं बल्कि उसने अपने से बड़े व्यक्ति के साथ संबंध भी बना लिए। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।
पॉर्न देखती थी 9 साल की बच्ची
दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह इंग्लैंड का है, जहां पर कोर्ट ने एक पिता पर यह आरोप लगाया कि जानबूझकर उसने अपनी बेटी को बिगड़ने दिया। उसने अपनी बेटी की सही तरीके से देखभाल नहीं की। इसलिए पिता को कोर्ट ने सजा सुना दी। पिता अपने 9 वर्षीय बेटी को पॉर्न फिल्म देखने से मना नहीं करता था।
इतना ही नहीं बल्कि 8 साल की उम्र में एक लड़के के साथ संबंध बनाने के दौरान पकड़े जाने पर भी उसने नहीं रोका था। इस तरह की और भी कई घटनाएं थीं, जिसके बाद कोर्ट ने 64 साल के पिता को सजा सुना दी। पूछताछ के दौरान पिता ने यह स्वीकार भी किया कि वह अपने बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा।
पिता ने अपनी बच्ची को रोकने की नहीं की कोशिश
पत्नी के निधन के बाद 64 साल के पिता ने अपने दोनों बच्चों को अकेले ही पाला था। ग्लूसेस्टर क्राउन कोर्ट ने कहा कि पिता ने अपनी बच्ची को रोकने की कोशिश नहीं की। पिता रोजाना अपने मोबाइल पर पॉर्न फिल्में देखा करता था। प्रॉसीक्यूशन ने कहा कि उसने अपनी 9 साल की बेटी को भी आईपैड लाकर दिया था। वह भी उसने पॉर्न देखने लगी थी।
पिता पर यह भी आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी को ऐसे व्यक्ति के पास छोड़ा जिसके बारे में पहले से ही शक था। वह बाल अपराधी हो सकता है। कोर्ट को बताया गया कि उसने अपनी बेटी को एक लड़के के साथ सामने के कमरे में पकड़ा था, तब उसकी उम्र महज 8 वर्ष की थी। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि पिता ने अपनी बेटी को कभी भी ऐसा करने से रोका नहीं।
कोर्ट ने पिता पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। साल 2016-17 में पिता की वजह से दोनों बच्चों को कई अन्य दिक्कतें भी हुई थी। उन्हें चोट भी लगी थी। ऐसी और भी कई घटनाएं हुई जहां पिता की जिम्मेदारी थी कि वह अपनी बेटी को गलत काम करने से रोके। लेकिन उसने ऐसा कुछ भी किया नहीं। सिर्फ बेटी ही नहीं बल्कि पिता के बेटे ने भी 9 साल की उम्र में तीन बार संबंध बनाएं। पिता को इस बात की जानकारी 2016 में ही लग गई थी।
लेकिन तब भी उसने कोई खास एक्शन नहीं लिया। हालांकि बाद में पिता को जब महसूस हुआ कि वह बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं कर पा रहा है, तो उसने यह बात सोशल एक्टिविस्ट और टीचर्स को बताई। 20 जुलाई 2017 को पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया।
कोर्ट ने पिता को सुनाई सजा
इस पूरे मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पिता को 2 साल की जेल की सजा सुनाई। वहीं 32 रिहैबिलेशन एक्टिविटी में शामिल होने का आदेश दिया। इतना ही नहीं बल्कि £ 120 का जुर्माना भी लगा।