नवरात्रि के मौके पर बेटे के साथ भारती सिंह की ऐसी तस्वीर आई सामने, फैंस लुटाने लगे जमकर प्यार
कॉमेडियन भारती सिंह जहां पर्दे पर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से फैंस का दिल जीत लेती हैं तो वहीं निजी जिंदगी में भी उनका हर एक अंदाज सुर्खियां बना लेता है। भारती सिंह की लोकप्रियता का आलम ये है कि अब उनका बेटा लक्ष्य (bharti singh son Gola)भी फैंस का फेवरेट बन चुका है। जी हां, बता दें कि हाल ही में भारती के साथ उनके बेटे की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
भारती के साथ फैंस का भी दुलारा बन चुका है बेटा लक्ष्य
गौरतलब है कि भारती सिंह ने अपने दोस्त हर्ष लिंबाचिया से साल 2017 में शादी रचाई थी। वहीं इसके पांच साल बाद 3 अप्रैल 2022 इनके घर में बेटे का जन्म हुआ, जिसे प्यार से भारती और हर्ष गोला बुलाते हैं। वैसे गोला, अब हर्ष और भारती के साथ ही इनके फैंस का भी दुलारा बन चुका है। दरअसल ये तस्वीर भारती सिंह के फैन उनके लिए बनाई है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं।
भारती ने शेयर की फैंस की बनाई बेटे की तस्वीर
View this post on Instagram
इस तस्वीर में भारती के गोद में उनका बेटा लक्ष्य सोता हुआ नजर आ रहा है। मां-बेटे की ये तस्वीर इस तरह बनाई गई है, मानो यशोदा माता की गोद में श्री कृष्ण सो रहे हैं। ऐसे में फैंस के द्वारा बनाई गई इस तस्वीर को शेयर करने से भारती खुद को नहीं रोक सकी। बता दें कि भारती सिंह ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ भारती ने कैप्शन लिखा है, ‘इस अदभुत तस्वीर के रूप में एक नायाब के लिए बहुत बहुत धन्यवाद’।
ऐसे में बेटे के साथ भारती सिंह की ये पेंटिंग फैंस को भी खूब पसंद आ रही है और वो इस पर ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट दे रहे हैं। वैसे भारती अक्सर अपने बेटे लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में लक्ष्य का क्यूट अंदाज देखते ही बनता है। इसलिए फैंस को ये मां-बेटे (bharti singh son Gola) की जोड़ी काफी जंचती है।